फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   DU Admissions 2025: Delhi University Mop-Up Round Begins, Only 73 BA Honours Seats Filled on First Day

DU UG Admission 2025: डीयू में ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप एडमिशन की शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 73 बीए ऑनर्स सीटें भरीं

Wed, 24 Sep 2025 07:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 24 Sep 2025 07:56 AM IST
सार

DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप एडमिशन की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सिर्फ 73 बीए ऑनर्स सीटें भरी गईं। जानें पूरी प्रक्रिया और बची सीटों का विवरण।

विज्ञापन
DU Admissions 2025: Delhi University Mop-Up Round Begins, Only 73 BA Honours Seats Filled on First Day
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

Delhi University Mop-Up Round: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए फिजिकल ऑन-द-स्पॉट मॉप-अप एडमिशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। हालांकि पहले ही दिन सिर्फ 73 बीए ऑनर्स सीटें ही भरी जा सकीं। अधिकारियों के मुताबिक, इस दिन आरक्षित श्रेणियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, जिसमें ओबीसी और अनारक्षित (UR) श्रेणियां शामिल नहीं थीं।

विज्ञापन


मंगलवार को कुल 1,700 सीटों के लिए 876 छात्रों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन इनमें से केवल 73 ने दाखिला लिया। अभी भी विभिन्न श्रेणियों में करीब 7,000 सीटें खाली पड़ी हैं, जिनमें अकेले 2,000 सीटें दिव्यांग (PwD) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

आज 2600 छात्रों को बुलाया जाएगा

बुधवार को बीए ऑनर्स के लिए ओबीसी और अनारक्षित श्रेणी के लगभग 2,600 छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके बाद गुरुवार को बीकॉम और इकॉनॉमिक्स कोर्स के लिए और शुक्रवार को साइंस विषयों के लिए एडमिशन प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू में फिजिकल मॉप-अप राउंड 29 सितंबर तक चलेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस बार मॉप-अप एडमिशन कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर हो रहा है, न कि CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के स्कोर से। 29 सितंबर के बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी, वे इस सत्र में खाली ही रह जाएंगी।
 

12,210 उम्मीदवारों ने किया पंजीकरण

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया, ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड के लिए 12210 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। मेरिट लिस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को निमंत्रण भेज दिया गया है। 23 सितंबर से दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों को निमंत्रण मिला होगा उनको यूनिवर्सिटी की ओर से निर्धारित समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएग।

आवंटन और प्रवेश

सीट आवंटन और दाखिला की प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हो गई है। मेरिट और सीट की उपलब्धता के आधार पर उम्मीदवार को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सूची छात्रों को ईमेल के जरिए भेजी जाएगी। उसके बाद छात्रों को विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के अनुसार उम्मीदवार को रिपोर्ट करना होगा। अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक बार आवंटित सीट अंतिम होगी उसके बाद कोई अपग्रेड और दाखिला वापस नहीं लिया जाएगा।

सीट आवंटन के समय अगर कोई उम्मीदवार ऑनलाइन दाखिला शुल्क जमा करने में विफल होता है तो उस सीट को तुरंत रद्द कर अगले उम्मीदवार को आवंटित किया जाएगा। अगर उम्मीदवार निर्धारित समय पर रिपोर्ट नहीं करता है तो दाखिले के दावे को किसी परिस्थति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दाखिले के समय दस्तावेजों में कमी मिलने पर उम्मीदवार को रद्द कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को परामर्श दिया है कि स्पॉट दाखिला होने के कारण वह फीस के लिए खाते में पर्याप्त धन रखें।

स्पॉट दाखिला के लिए यह दस्तावेज जरूरी

  • आमंत्रण पत्र की प्रति
  • सीएसएएस(यूजी) फॉर्म की प्रति
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट/बर्थ सर्टिफिकेट
  • भारत सरकार द्वारा जारी पहचान से जुड़ा दस्तावेज
  • आरक्षण/कैटेगरी सर्टिफेकट (मान्य होने पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed