{"_id":"6175a44ce3c451214d38d03e","slug":"du-admissions-2021-admission-is-completed-for-58-thousand-seats-by-the-end-of-the-third-cutoff-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरे कटऑफ के खत्म होने तक 58 हजार सीटों पर एडमिशन पूरे ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरे कटऑफ के खत्म होने तक 58 हजार सीटों पर एडमिशन पूरे
Sun, 24 Oct 2021 11:52 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:52 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने अबतक 1,70,186 आवेदन प्राप्त किए हैं, इनमें से 58,406 ने फीस देकर अपना एडमिशन कंफर्म करवा लिया है। शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल द्वारा 9,614 छात्रों के एडमिशन को कंफर्म कर दिया है।
विज्ञापन
DU Admissions 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय नें तीन कटऑफ सूची जारी होने के बाद अबतक 58 हजार छात्रों ने अपना एडमिशन कंफर्म करवा लिया है। यह एडमिशन प्रक्रिया स्नातक के पाठ्यक्रमों के लिए की जा रही है। आधिकारिक डेटा के अनुसार अबतक 1.70 लाख छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। तीसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन के लिए शुक्रवार आखिरी दिन था। उम्मीदवारों के पास फीस जमा करने के लिए शनिवार तक का समय है।
विज्ञापन
जिन छात्रों ने पहले तीन कटऑफ सूची के तहत एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा स्पेशल कटऑफ जारी की जाएगी। इस कटऑफ के जारी होने की तारीख 30 अक्तूबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अबतक 1,70,186 आवेदन प्राप्त किए हैं, इनमें से 58,406 ने फीस देकर अपना एडमिशन कंफर्म करवा लिया है। शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल द्वारा 9,614 छात्रों के एडमिशन को कंफर्म कर दिया है।
विज्ञापन
आर्यभट्ट कॉलेज में तीसरी कटऑफ सूची के तहत कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 491 रही। इनमें से 114 के आवेदन स्वीकृत किए गएं और बाकी को रिजेक्ट कर दिया गया है। कॉलेज में अबतक 199 छात्रों ने अपना एडमिशन कैंसिल भी करवाया है। हिंदू कॉलेज के एडमिशन कन्वेनर मनीष कंसल ने कहा कि स्पेशल कटऑफ सूची में अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ज्यादातर पाठ्यक्रमों में एडमिशन नहीं होंगे। अन्य वर्गों के लिए यह ओपन रहेगी। असल स्थिति शनिवार को फीस भुगतान के बाद ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन
हर साल दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन का सपना लिए लाखों छात्र आवेदन करते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कई कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में लगभग 70 हजार सीटें खाली हैं। इस बार भी रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया है। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X