फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission: Students with gap year get admission in undergraduate program, information bulletin released

DU Admission:  डीयू में स्नातक प्रोग्राम में गैप ईयर वाले छात्रों को मिलेगा दाखिला, इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी

Tue, 11 Mar 2025 08:20 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 11 Mar 2025 08:20 AM IST
सार

DU Infomission Bulletin 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2025-26 शैक्षणिक सत्र में गैप ईयर वाले छात्रों को स्नातक प्रोग्राम में दाखिला देने की घोषणा की है।  गैप ईयर के साथ शर्त यह होगी कि उन्हें सीयूईटी 2025 में उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
DU Admission: Students with gap year get admission in undergraduate program, information bulletin released
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU Infomission Bulletin 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में गैप ईयर वाले छात्र भी दाखिला ले सकेंगे। गैप ईयर के साथ शर्त यह होगी कि उन्हें सीयूईटी 2025 में उपस्थित होना होगा। दाखिले के लिए केवल सीयूईटी 2025 में प्राप्त अंकों पर ही विचार किया जाएगा। बीते साल का सीयूईटी स्कोर मान्य नहीं होगा। दाखिला भाषा, डोमेन विशिष्ठ विषयों या सामान्य टेस्ट के आधार पर ही मिलेगा। डीयू ने इस साल भी इस व्यवस्था को जारी रखा है और इंफॉर्मेशन बुलेटिन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

डीयू में प्रवेश के लिए इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब डीयू ने भी स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए शनिवार को अपना इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। डीयू ने छात्रों की सहूलियत के लिए इस साल भी गैप ईयर वाली व्यवस्था को जारी रखने का फैसला किया है और इसे बुलेटिन में शामिल किया है।

विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार जिन भी छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बारहवीं पास की है लेकिन सीयूईटी देने से चूक गए तो ऐसे छात्र गैप ईयर छात्रों की श्रेणी में आ गए। अब यदि यह इस साल डीयू के किसी स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें दाखिला मिल सकता है। शर्त यह रहेगी कि उन्हें इस साल सीयूईटी यूजी को देना होगा। उनका इससे पहले कभी भी दिया गया सीयूईटी स्कोर मान्य नहीं होगा। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि डीयू में उन्हें सीट आवंटन के जरिए दाखिला भाषा, डोमेन विशिष्ट विषयों या सामान्य टेस्ट के आधार पर मिलेगा। डीयू प्रशासन ने अपने इंफोंमेशन बुलेटिन में छात्रों को सलाह दी है कि उन्हें स्नातक प्रोग्राम की विशिष्ट आवश्यकताओं को जरूर पढ़ना चाहिए।

सीयूईटी में भाषा में 30 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता नहीं

डीयू ने दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब सीयूईटी में भाषा में 30 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता नहीं होगी। डीयू ने विज्ञान विषयों में योग्यता पोसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) या फिर पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री व बॉयोलॉजी) के साथ सीयूईटी में भाषा में 30 फीसदी अंक लाने की बाध्यता को हटा दिया गया है। अब सिर्फ किसी भाषा में बैठना ही जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed