{"_id":"66cc4fa4d14b08e5ec0bc1bd","slug":"du-admission-2024-round-2-seat-allotment-for-ug-admission-released-confirm-by-august-27-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2024: स्नातक में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, 27 अगस्त तक करें कंफर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2024: स्नातक में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड का सीट आवंटन जारी, 27 अगस्त तक करें कंफर्म
Mon, 26 Aug 2024 03:19 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:19 PM IST
सार
DU Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का सीट आवंटित परिणाम जारी कर दिया गया है। 27 अगस्त तक अपनी सीट को कंफर्म करें। प्रवेश के लिए 30 अगस्त तक शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्राएं
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 25 अगस्त को दूसरे चरण का सीट आवंटन कर दिया है। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करके अपनी सीट की स्थिति चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को डीयू की ओर से दूसरे चरण में सीट अलॉट हुई है उनको 27 अगस्त शाम 4 बजकर 59 मिनट तक या उससे पहले अपनी सीट को कंफर्म करना होगा। सीट कंफर्म न करने की स्थिति में आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी। वहीं प्रवेश एक लिए 30 अगस्त 2024 तक निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे चरण में 24 हजार से ज्यादा सीटें आवंटित हुई हैं।
30 अगस्त तक करें शुल्क भुगतान
जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है उनको डीयू की ओर से 30 अगस्त शाम 4:59 तक अनिवार्य रूप से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट करें।
24 हजार से ज्यादा सीटें हुई आवंटित
डीयू की ओर से दूसरे चरण में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के कुल 24,869 सीटें आवंटित हुई हैं। सीट अपग्रेड करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुल 27,554 सीटें आवंटित हुई हैं। आपको बता दें कि डीयू की ओर से कुल 71,600 सीटों पर अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें से कुल 65,775 सीटें पहले चरण में कन्फर्म हो चुकी हैं। इसमें से 43,067 छात्रों ने सीट अपग्रेडेशन के लिए रिक्वेस्ट की थी और 20,829 छात्रों ने अपनी सीट को फ्रीज किया था। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X