DU Admission 2022: डीयू आज जारी करेगा स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दूसरी स्पॉट आवंटन सूची, ऐसे कर सकेंगे चेक
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी दो दिसंबर को शाम पांच बजे डीयू यूजी सेकेंड स्पॉट प्रवेश सूची 2022 जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज यानी दो दिसंबर को शाम पांच बजे डीयू यूजी सेकेंड स्पॉट प्रवेश सूची 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट - entry.uod.ac.in पर डीयू स्पॉट एडमिशन राउंड 2 की जांच कर सकेंगे। स्पॉट एडमिशन राउंड 2 में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के कॉलेजों में लगभग 12,000 सीटों के लिए 19,000 से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए सितंबर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी, तब से 62,331 छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया गया है।
डीयू के डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने कहा कि हमें दूसरे राउंड के एडमिशन के लिए 19,150 आवेदन मिले हैं। यूजी प्रोग्राम्स में 12 हजार सीटें खाली हैं। स्पॉट आवंटन के पहले दौर में डीयू के कॉलेजों में 4,118 छात्रों को प्रवेश दिया गया था। डीयू यूजी सेकंड स्पॉट राउंड सीट आवंटन सूची शुक्रवार, दो दिसंबर को जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को छह दिसंबर, 2022 तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के दूसरे स्पॉट राउंड के लिए सोमवार 28 नवंबर को खाली सीटों की सूची जारी की थी और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 30 नवंबर 2022 तक का समय दिया गया था।
बता दें कि विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में 70,000 सीटें हैं। शुक्रवार तक कुल 60,084 छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया गया था। विश्वविद्यालय ने 28 नवंबर को यूजी स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण विंडो खोली और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- entry.uod.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को स्पॉट राउंड ऐसे में सीट की पेशकश की गई थी, वे स्पॉट राउंड 2 में आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
कमेंट
कमेंट X