DU 7th Cut-Off: इन कोर्सेज में अब भी 95 फीसदी पर दाखिला, जानें किन कॉलेजों में खाली हैं सीटें
- डीयू की सातवीं कटऑफ जारी, कॉलेजों ने नहीं की कोई खास गिरावट
- बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कटऑफ 95 फीसदी से ऊपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए सातवीं कटऑफ जारी कर दी है। इस कटऑफ के आधार पर 6 से 8 अगस्त तक दाखिले होंगे। इसमें सामान्य वर्ग के लिए इक्का-दुक्का कॉलेजों में ही कुछ कोर्सेज में दाखिले का अवसर हैं। खासकर, बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स, ईको ऑनर्स में कॉलेजों में दाखिला हो सकेगा। पहली कटऑफ के मुकाबले इस बार की कटऑफ में इन कोर्सेज में कॉलेजों ने खास गिरावट नहीं की है। अब भी कुछ कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 95 फीसदी और बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स की कटऑफ 95 फीसदी से ऊपर है।
सातवीं कटऑफ में सामान्य के साथ-साथ आरक्षित श्रेणी को भी दाखिले का मौका मिलेगा। दाखिला समिति की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह स्पेशल ड्राइव नहीं है। कॉलेजों को सभी खाली सीटों के हिसाब से दाखिले करने होंगे। दाखिला समिति की ओर से सीटों से अधिक दाखिले से बचने के लिए कॉलेजों ने व्यावहारिक कटऑफ निकाली है।
ये भी पढ़ें : देश के 30 विश्वविद्यालयों में IIT शुरू करेगा 100 ऑनलाइन कोर्सेज
मालूम हो कि डीयू के नामी कॉलेजों में अधिकतर सीटें पहले ही भर चुकी हैं। अब केवल कुछ कॉलेजों में कुछ कोर्सेज में ही सीटें बची हुई हैं।
इन कॉलेजों में दाखिले का अवसर
शहीद भगत सिंह कॉलेज (सांध्य) में सामान्य श्रेणी के लिए केवल बीकॉम ऑनर्स में दाखिले का अवसर है। जबकि ओबीसी, एससी, एसटी व कश्मीरी विस्थापितों के लिए भी दाखिले का मौका है। यहां सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम ऑनर्स की कटऑफ 94 फीसदी रखी गई है। शहीद भगत सिंह कॉलेज (मॉर्निंग) में बीकॉम-ऑनर्स की कट-ऑफ 95 फीसदी, बीए-ऑनर्स इकोनॉमिक्स की कटऑफ 95.50 फीसदी है। जबकि बीकॉम की कटऑफ यहां 94.25 फीसदी है।
ये भी पढ़ें : विदेश में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, सरकार करेगी 10 से 20 लाख रुपए की मदद
कमेंट
कमेंट X