फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DSEU B.Tech Admission Made Easy: University to Conduct Its Own Counselling and Seat Allotment

DSEU: बीटेक में एडमिशन होगा आसान, डीएसईयू अब खुद देगा दाखिला और करेगा सीट आवंटन

Fri, 23 May 2025 08:30 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 23 May 2025 08:30 AM IST
सार

DSEU Admission 2025: दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में इस वर्ष से बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब विवि स्वयं ही काउंसलिंग आयोजित करेगा और छात्रों को सीधे सीटें आवंटित करेगा।

विज्ञापन
DSEU B.Tech Admission Made Easy: University to Conduct Its Own Counselling and Seat Allotment
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DSEU Admission: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU) में इस साल से बीटेक कोर्सेज में दाखिले जेईई मेंस के आधार पर विवि स्वयं देगा। विश्वविद्यालय की ओर से खुद ही काउंसलिंग कर सीटें आवंटित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए ज्वाइंट एडमिशन कमेटी की ज्वाइंट काउंसलिंग में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। अब तक ज्वाइंट काउंसलिंग में पांच विश्वविद्यालय हिस्सा लेते थे, लेकिन इस बार केवल चार इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए ही काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

 

अब तक ज्वाइंट काउंसलिंग में पांच संस्थान दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और दिल्ली स्किल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी हिस्सा लेते थे। 

विज्ञापन

 

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि इस बार से हमने ज्वाइंट काउंसलिंग से अलग होने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बात का निर्णय हमारी बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट और अकादमिक काउंसिल की बैठक में हो चुका है। इस बार हम बीटेक कोर्सेज के दाखिले खुद ही देंगे। हमारे यहां बीटेक के दाखिले जेईई मेंस व अन्य कोर्सेज में दाखिले दसवीं व बारहवीं की मेरिट के आधार पर होते हैं। ज्वाइंट काउंसलिंग में भी जेईई मेंस के आधार पर ही सीटों का आवंटन किया जाता है।

 

ज्वाइंट काउंसलिंग में जो संस्थान हिस्सा लेते हैं, वह इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थान हैं, जबकि हमारे विश्वविद्यालय की प्रकृति अलग है। हम छात्रों को कौशल की शिक्षा देते हैं। ज्वाइंट काउंसलिंग में हिस्सा लेने के कारण हमारे बीटेक के दाखिले अटक जाते थे, क्योंकि छात्र पहले इंजीनियरिंग व तकनीकी संस्थानों को ही प्राथमिकता देते थे। इससे हमें सीटें भरने के लिए इंतजार करना पड़ता था।

 

ज्वाइंट काउंसलिंग के लिए शुरू हुई प्रक्रिया

वहीं चार इंजीनियरिंग व तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए ज्वाइंट काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 21 मई से हो गई। इच्छुक छात्र 2 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। पहला सीट आवंटन 9 जून को होगा, जिसके आधार पर 10 जून से 18 जून तक दाखिले होंगे। दूसरे राउंड की शुरुआत 19 जून को होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed