{"_id":"65d73e631b25b1d19205b0af","slug":"drdo-recruitment-2024-application-form-know-all-details-here-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO Recruitment 2024: ग्रेजुएट, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DRDO Recruitment 2024: ग्रेजुएट, तकनीशियन और ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें सबकुछ
Thu, 22 Feb 2024 06:00 PM IST
श्वेता महतो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
पद के चयन के आधार पर उम्मीदवारों को स्नातक, डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणन पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। नए पास-आउट उम्मीदवार (वर्ष 2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण) ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024
- फोटो : Social Media
विस्तार
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल), हैदराबाद ने एक वर्ष के लिए ग्रेजुएट, तकनीशियन (डिप्लोमा) और ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 15 दिन है। यह भर्ती अभियान 90 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
DRDO Recruitment 2024 : वेकेंसी डिटेल
शैक्षिक योग्यता
पद के चयन के आधार पर उम्मीदवारों को स्नातक, डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणन पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। नए पास-आउट उम्मीदवार (वर्ष 2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण) ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने NATS पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा।
आयु सीमा
अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पर कोई ऊपरी आयु सीमा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, हालांकि, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल (https://nats.education.gov.in) में पंजीकरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024 : ऐसे करें आवेदन
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024 : वेकेंसी डिटेल
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - 15
- तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 10
- ट्रेड (आईटीआई) अपरेंटिस - 65
शैक्षिक योग्यता
पद के चयन के आधार पर उम्मीदवारों को स्नातक, डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणन पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। नए पास-आउट उम्मीदवार (वर्ष 2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण) ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने NATS पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आयु सीमा
अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पर कोई ऊपरी आयु सीमा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, हालांकि, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) पोर्टल (https://nats.education.gov.in) में पंजीकरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
DRDO Recruitment 2024 : ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर 'करियर' पर क्लिक करें।
- 'एएसएल, हैदराबाद में स्नातक, 'तकनीशियन एंड ट्रेड अपरेंटिस ऑफ एंगेजमेंट के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ बटन पर क्लिक करें।
- एक कॉपी डाउनलोड करें और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X