DoSEL: शिक्षा मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 की प्रगति का लिया जायजा, स्कूलों में शुरू किया ई-कचरा अभियान
Special Campaign 5.0: शिक्षा मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 में अब तक की प्रगति का जायजा लिया। अभियान के तहत स्कूलों में सफाई, रखरखाव और ई-कचरा प्रबंधन की गतिविधियां शुरू की गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DoSEL: शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) ने देश भर में सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में स्वच्छता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान 5.0 शुरू किया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह अभियान 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, रिकॉर्ड डिजिटलीकरण करना और बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना है।
अभियान के तहत स्कूलों में सफाई, रंग-रोगन, बिजली और छोटी-मोटी मरम्मत के काम किए जा रहे हैं। शौचालयों और पेयजल सुविधाओं का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
अभियान की प्रगति के आंकड़े
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 15 अक्तूबर तक सांसदों से प्राप्त 233 शिकायतों में से 140 का समाधान किया जा चुका है। वहीं, 1,111 आम जनता की शिकायतों में से 607 और 510 जन शिकायत अपीलों में से 241 का निपटारा किया गया है।
इसके अलावा, समीक्षा के लिए तय की गई 70,596 कागजी फाइलों में से अब तक 60,659 की जांच हो चुकी है। इसके अलावा, कुल 556 ई-फाइलों की समीक्षा की गई है, जिनमें से 345 फाइलें बंद कर दी गई हैं। कार्यालयों और स्कूलों में 3,49,934 अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 61,243 अभियान पूरे किए जा चुके हैं।
श्रेणी
लक्ष्य
उपलब्धि (15 अक्तूबर 2025 तक)
सांसदों की शिकायतें
233
140
जन शिकायतें
1,111
607
जन शिकायत अपीलें
510
241
कागज की फाइलें (समीक्षा हेतु)
70,596
60,659
ई-फाइलें (जांच/बंद की गई)
651
556 की समीक्षा की गई/345 बंद
कार्यालय और स्कूल अभियान
3,49,934
61,243
इको क्लब कार्यक्रम में पांच राज्यों की भागीदारी
वेबिनार के बाद मिशन लाइफ के तहत इको क्लब कार्यक्रम में 10 अक्तूबर से असम, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में ई-कचरे के प्रति जागरूकता और उसके सही प्रबंधन के लिए अभियान शुरू किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, देशभर के 1,000 से ज्यादा स्कूल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार ई-कचरा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां चला रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X