फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DoPT allotted cadre to selected IAS officers of UPSC CSE 2023, Topper Aditya Shrivastava got home Cadre UP

UPSC CSE 2023: चयनित आईएएस अधिकारियों को आवंटित हुआ कैडर, जानें किस राज्य में होगी टॉपर आदित्य की पोस्टिंग

Fri, 29 Nov 2024 07:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 07:49 PM IST
सार

UPSC CSE 2023 Cadre Allotment: डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 बैच के आईएएस अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। जानें इस बार के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को कौन सा कैडर मिला है।
 

विज्ञापन
DoPT  allotted cadre to selected IAS officers of UPSC CSE 2023, Topper Aditya Shrivastava got home Cadre UP
UPSC 2023 Cadre Allotment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UPSC IAS Cadre Allotment: केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 बैच के लिए चयनित आईएएस अधिकारियों के कैडर का आवंटन कर दिया है। डीओपीटी ने यह सूची गुरुवार को जारी की, जिसके बाद संबंधित राज्य सरकारें इन आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करेंगी। 

विज्ञापन

यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को मिला गृह राज्य का कैडर

इस सूची में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश का कैडर मिला है। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे अनिमेष प्रधान को ओडिशा कैडर और तीसरे स्थान पर रहे तेलंगाना के दोनुरु अनन्या रेड्डी को महाराष्ट्र कैडर मिला है। कुल मिलाकर इस सूची में 180 आईएएस अभ्यर्थियों के नाम हैं, जिनके लिए कैडर का आवंटन किया गया है। नीचे टेबल में टॉप-20 उम्मीदवारों का कैडर आवंटन दिया गया है:
 

क्रमांक नाम (रैंक) कैडर का नाम
1 आदित्य श्रीवास्तव (1) उत्तर प्रदेश
2 अनिमेष प्रधान (2) ओडिशा
3 दोनुरु अनन्या रेड्डी (3) महाराष्ट्र
4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार (4) महाराष्ट्र
5 रुहानी (5) हरियाणा
6 सृष्टि डबास (6) राजस्थान
7 अनमोल राठौड़ (7) एजीएमयूटी
8 आशीष कुमार (8) मध्य प्रदेश
9 नौशीन (9) उत्तर प्रदेश
10 ऐश्वर्यम प्रजापति (10) राजस्थान
11 कुश मोटवानी (11) महाराष्ट्र
12 अनिकेत शांडिल्य (12) मध्य प्रदेश
13 मेधा आनंद (13) राजस्थान
14 शौर्य अरोड़ा (14) उत्तर प्रदेश
15 कुणाल रस्तोगी (15) उत्तर प्रदेश
16 अयान जालान (16) उत्तर प्रदेश
17 स्वाति शर्मा (17) राजस्थान
18 शिवम कुमार (19) उत्तर प्रदेश
19 आकाश वर्मा (20) महाराष्ट्र
20 पुरूराज सिंह सोलंकी (21) कर्नाटक


यह भी पढ़ें: यूपीएससी में आदित्य ने हासिल की एआईआर-1, टॉप 10 में 6 महिलाओं ने बनाई जगह; पढ़ें विवरण
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सेवा परीक्षा 2023

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस रिजल्ट में 1143 वैकेंसी के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी। इसके अलावा, 25 अक्तूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट भी जारी की गई, जिसमें 120 अतिरिक्त उम्मीदवारों को सिफारिश दी गई थी।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस), भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस) और रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस) जैसी अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: स्कॉलरशिप से की पढ़ाई, पहले IPS पास किया, अब बने IAS टॉपर; पढ़िए आदित्य की प्रेरणादायक कहानी


यह परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed