फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DoE Issues Directives to DDEs on Possible Changes in 11th Grade Admission Process in Government Schools

DoE: सरकारी स्कूलों में 11वीं की दाखिला प्रक्रिया में संभावित बदलाव, शिक्षा निदेशालय ने दिए डीडीई को निर्देश

Sun, 25 May 2025 09:55 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 25 May 2025 09:55 AM IST
सार

Defence Direct Education: राजधानी के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 में प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए 30 जून तक पूरी दाखिला प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
DoE Issues Directives to DDEs on Possible Changes in 11th Grade Admission Process in Government Schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

DDE: राजधानी के सरकारी स्कूलों में 11वीं की दाखिला प्रक्रिया में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बदलाव देखने को मिल सकता है। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उप-शिक्षा निदेशक (डीडीई जोन) को कहा है कि वे अपने-अपने जोन की बीते साल की दाखिला प्रक्रिया जांचें और इस सत्र की आवश्यकता अनुसार उनमें संशोधन करें। इस संबंध में निदेशालय ने डीडीई को 11वीं के प्लान एडमिशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि दाखिला प्रक्रिया 30 जून तक पूरी हो जाए।

विज्ञापन


निदेशालय ने दिशा-निर्देशों में कहा है कि ऐसे सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल जहां साइंस, कॉमर्स व ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें भी नजदीकी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से जोड़ा जाए, जहां ये स्ट्रीम उपलब्ध हों। निर्देशों में कहा गया है कि विद्यार्थियों को स्कूलों में इस प्रकार विभाजित किया जाना चाहिए कि किसी एक स्कूल में काफी अधिक संख्या में छात्र न हो जाएं।
विज्ञापन


निदेशालय ने संबंधित डीडीई जोन को 27 मई तक दाखिला प्लान को संशोधित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे स्कूल स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सके। डीडीई यह भी सुनिश्चित करेंगे कि दाखिला प्रक्रिया में इन निर्देशों का पालन किया जाए। निर्देशों में स्कूल प्रमुखों को कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके स्वयं के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त फीडर स्कूलों के विद्यार्थियों को उनकी पसंद और पात्रता मानदंडों के अनुसार दाखिला मिले। निजी स्कूल के छात्र जो कि सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें जब नॉन प्लान दाखिले शुरू होंगे तब आवेदन करना होगा। बता दें कि शिक्षा व्यवस्था में यह बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। ताकि वह योजना के तहत अपनी पढ़ाई कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल ये है दाखिले की पात्रता

साइंस स्ट्रीम के साथ गणित लेने के इच्छुक छात्रों का दसवीं में कुल 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा साइंस, अंग्रेजी व स्टैंडर्ड या बेसिक गणित में 50-50 फीसदी अंक होना जरूरी है। साइंस स्ट्रीम को गणित के बिना लेने के लिए भी दसवीं में 55 फीसदी के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी व साइंस में 50 फीसदी और स्टैंडर्ड गणित में 45 और बेसिक गणित में 40 फीसदी अंकों की अनिवार्यता रखी गई है। 


कोई छात्र कॉमर्स स्ट्रीम के साथ गणित लेने का इच्छुक है तो उसके लिए 50 फीसदी के साथ पास होना जरी है। जबकि अंग्रेजी, सोशल साइंस में 45-45 फीसदी और स्टैंडर्ड गणित या बेसिक गणित में 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता रखी गयी है। 


गणित के बिना कॉमर्स लेने के लिए भी पास प्रतिशत 50 फीसदी होना चाहिए इसके अलावा अंग्रेजी, हिंदी व सोशल साइंस में 45-45 फीसदी अंक जरूरी है। आर्ट्स ( ह्यूमेनिटीज) में दाखिले के लिए केवल दसवीं में पास होना जरूरी है। यदि किसी को आर्ट्स के साथ इकोनॉमिक्स विषय भी पढऩा है तो इसके लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं और गणित पढ़ना है तो उसके लिए 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed