{"_id":"60fbebff0bad6557927d4c26","slug":"disaster-management-will-be-taught-as-compulsory-subject-in-colleges-in-odisha-from-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, महाविद्यालयों में पढ़ाया जाएगा आपदा प्रबंधन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पहल: ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, महाविद्यालयों में पढ़ाया जाएगा आपदा प्रबंधन
Sat, 24 Jul 2021 04:01 PM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:01 PM IST
सार
ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने इस वर्ष अनिवार्य विषय के रूप में कला, विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक नया पाठ्यक्रम, पर्यावरण अध्ययन और आपदा प्रबंधन तैयार किया है।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री अरुण साहू ने कहा कि ओडिशा के कॉलेजों में पहले वर्ष के दौरान आपदा प्रबंधन को अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। यह कदम ओडिशा सरकार द्वारा 29 मई को हाई स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में आपदा और महामारी प्रबंधन को शामिल करने के निर्णय के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
उच्च शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने इस वर्ष अनिवार्य विषय के रूप में कला, विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक नया पाठ्यक्रम, पर्यावरण अध्ययन और आपदा प्रबंधन तैयार किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 29 मई को कैबिनेट के फैसले और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया गया था।
विज्ञापन
As per Cabinet decision on 29.05.21 and direction of Hon'ble Chief Minister, Odisha State Higher Education Council has prepared a new course "Environmental Studies and Disaster Management" for +3 1st year Arts, Science and Commerce students from this year as Compulsory Subject.
— Dr. Arun Kumar Sahoo (@dr_arunsahoo) July 23, 2021
विज्ञापन
इस वजह से लिया यह फैसला
कैबिनेट ने कहा था कि राज्य में हर किसी को आपदाओं से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार रहना चाहिए, जैसे कि बार-बार आने वाले चक्रवात और कोरोनावायरस महामारी भी। चक्रवात यास ने 26 मई को राज्य में भारी बारिश, घरों को नुकसान पहुंचाने, खेतों को नष्ट करने और विद्युत नेटवर्क बाधित करने जैसे कार्य किए थे। इसलिए इनके बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाना जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X