फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University will be take action against ragging

रैगिंग करने पर डीयू से हो सकता है निलंबन, नए सत्र में प्रशासन सख्त, डिग्री भी होगी रद्द

Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi University will be take action against ragging
delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय में 20 जुलाई से शैक्षिक सत्र 2018-19 का आगाज होने जा रहा है। नए सत्र में रैगिंग रोकने के लिए डीयू प्रशासन इस बार भी काफी सख्त है।
विज्ञापन


कैंपस में किसी प्रकार से रैगिंग न होने पाए, इसके लिए नॉर्थ व साउथ कैंपस में 20 जुलाई से 28 जुलाई तक ज्वाइंट कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है। संवेदनशील स्थानों पर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की होगी।
विज्ञापन


डीयू के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। वहीं यदि कोई रैगिंग का दोषी पाया जाता है, तो उसका निलंबन व डिग्री तक रद्द हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय प्रॉक्टर ऑफिस अधिकारियों ने रैगिंग रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, डीटीसी, मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रैगिंग की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया गया। 

रैगिंग की घटना न होने पाए, इसके लिए कॉलेज के बाहर और डीयू के समूचे हिस्से में सादे कपड़ों में महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। कॉलेजों में बाहर के व्यक्तियों पर पूर्ण तरीके से रोक रहेगी।

हॉस्टल में बाहर के छात्रों को चेक करने के लिए औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। कॉलेज हॉस्टल में बाहर के किसी छात्र की एंट्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। मेट्रो प्रशासन से आग्रह किया गया है कि वह ट्रेनों और स्टेशनों पर ‘दिल्ली विश्वविद्यालय रैगिंग के लिए जीरो टॉलरेंस जोन है’ के संबंध में उद्घोषणा करे। कॉलेजों में एंटी रैगिंग पोस्टर हिंदी व अंग्रेजी में वितरित किए जाएंगे।

रैगिंग होने पर यहां करें संपर्क
कॉलेजों में शिकायत पेटी।
24 घंटे एंटी रैगिंग हेल्पलाइन : 1800-180-5522
नॉर्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम -: 27667221
साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम : 24119832
100 नंबर पर पीसीआर वैन को फोन करें। 
ईमेल : proctor@du.ac.in
infocentre@du.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed