फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University To Start Registration Process For UG Programmes From August 2 know further details here

DU Admission 2021: 2 अगस्त से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, कुलपति ने दी जानकारी, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Sat, 17 Jul 2021 04:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 17 Jul 2021 04:39 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय 2 अगस्त से स्नातक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। 

विज्ञापन
Delhi University To Start Registration Process For UG Programmes From August 2 know further details here
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू की जाएगी। यह जानकारी शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी जोशी ने दी है। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। जबकि यूजी और पीजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्रमश: 31 अगस्त और 21 अगस्त निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तरह होगी शुल्क सरंचना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय ने अभूतपूर्व स्थिति को ध्यान में रखते हुए, छात्रों की सुविधा के लिए, शुल्क संरचना और पात्रता मानदंड पिछले वर्ष की तरह ही रखे हैं। इसके साथ ही कॉलेजों से कहा गया है कि वे छात्रों से कोई अतिरिक्त फॉर्म न भरने को कहें।

कोरोना की वजह से ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

इस वर्ष, प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से लेकर शुल्क के भुगतान तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सभी ट्रायल-आधारित प्रवेश (खेल + ईसीए) भी ऑनलाइन किए जाएंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आरक्षित सीटों पर दाखिला पूरी तरह से प्रमाणपत्रों के आधार पर होगा।

ऑनलाइन प्रक्रिया में मदद के लिए वेबिनार शुरू करने की योजना

विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में छात्रों की मदद करने के लिए ट्यूटोरियल और वेबिनार शुरू करने की योजना बना रहा है। चैट-बॉट और ईमेल के रूप में कंप्यूटर आधारित हेल्प डेस्क भी अभ्यर्थियों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 24*7 उपलब्ध होंगे। ट्यूटोरियल और वेबिनार के संबंध में घोषणाएं समय के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी।

1 अक्तूबर से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को 30 सितंबर तक स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अक्तूबर या उससे पहले शुरू होंगी, इसलिए उम्मीद है कि विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की कक्षाएं भी 1 अक्तूबर से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed