फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University to reopen campus for science students from 16 august

दिल्ली विश्वविद्यालय: विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए परिसर 16 अगस्त से फिर से खुलेगा

Thu, 05 Aug 2021 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 07:36 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए परिसर 16 अगस्त से फिर से खुलेगा। शेष संकाय की कक्षाएं फिलहाल, ऑनलाइन चलेंगी।

विज्ञापन
Delhi University to reopen campus for science students from 16 august
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए परिसर 16 अगस्त से फिर से खुलेगा। शेष संकाय की कक्षाएं फिलहाल, ऑनलाइन चलेंगी। इस संबंध में डीयू प्रशासन की ओर से गुरुवार, 05 अगस्त, 2021 को आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। इसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


इससे एक दिन पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने बुधवार को कहा था कि डीयू साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए परिसर को फिर से खोलने की संभावना तलाश रहा है। विश्वविद्यालय अगले सप्ताह तक इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि कक्षाएं मिश्रित मोड में होंगी। विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए, जिसके पाठ्यक्रम में बहुत अधिक व्यावहारिक और परियोजना कार्य शामिल हैं, हम धीरे-धीरे परिसर को फिर से खोलने की संभावना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विज्ञान संकाय के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रायोगिक विषयों की कक्षाओं के लिए परिसर 16 अगस्त, 2021 से खोलने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोरोना से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक इनका पालन सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में वे डीन, स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के संपर्क में रहेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि अन्य सभी शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियां ऑनलाइन संचालित होती रहेगी। 


करीब 70 हजार सीटों के लिए हो रहे आवेदन
इस बीच, विश्वविद्यालय ने सोमवार को स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल रात 08 बजे लाइव हो गया था। एक घंटे के भीतर ही 8,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। 63 कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत करीब 70,000 सीटों के लिए आवेदन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2021 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed