फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi university PhD Scholar will teach MSc students in Physics Department

फिजिक्स में पीएचडी डिग्रीधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, लेंगे एमएससी की क्लास

Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
delhi university PhD Scholar will teach MSc students in Physics Department
फाइल फोटो
दिल्ली विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में पंजीकृत पीएचडी स्कॉलर अब एमएससी के छात्रों को पढ़ाएंगे। बृहस्पतिवार को विभाग की काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


विभाग के इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। पीएचडी स्कॉलर को पढ़ाने के लिए कक्षाएं देने का कुछ शिक्षकों ने विरोध किया है। शिक्षकों को इस बात पर आपत्ति है कि पीएचडी स्कॉलर अपनी पीएचडी करने आए हैं न कि विभाग में पढ़ाने के लिए आएं हैं।
विज्ञापन


विभाग के शिक्षकों ने इस बात पर भी आशंका जताई है कि पीएचडी स्कॉलर को पढ़ाने का काम देने से उनके रिसर्च वर्क में व्यवधान उत्पन्न होगा। उन्हें पढ़ाने का किसी तरह का कोई अनुभव नहीं होने से एमएससी छात्रों की पढ़ाई का भी नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय विद्वत परिषद सदस्य प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि पीएचडी स्कॉलर एमएससी छात्रों को पढ़ाएंगे यह सही नहीं है। वह विरोध जता रहे शिक्षकों का समर्थन करते हैं।

यह पीएचडी स्कॉलर का शोषण करना है। उन्होंने बताया कि भौतिकी विभाग में आधी से अधिक रिक्तियां खाली पड़ी है।  फिजिक्स व एस्ट्रोफिजिक्स विभाग में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की 42 पोस्ट खाली हैं। 

इसमें सहायक प्रोफेसर सामान्य-08,  एससी-02, एसटी-02, ओबीसी-05, एसोसिएट प्रोफेसर सामान्य-15, एससी-03 एसटी-02 पद खाली है। विभाग में प्रोफेसर के पदों पर भी लंबे समय से कोई परमानेंट अप्वाइटमेंट नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed