{"_id":"6354fe093d7f9a43780a0511","slug":"delhi-university-issues-anti-ragging-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2022: डीयू ने जारी की एंटी रैगिंग गाइडलाइन, छात्र 24X7 दर्ज करा सकते हैं शिकायत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2022: डीयू ने जारी की एंटी रैगिंग गाइडलाइन, छात्र 24X7 दर्ज करा सकते हैं शिकायत
Sun, 23 Oct 2022 04:13 PM IST
सौरभ पांडे
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडे
Updated Sun, 23 Oct 2022 04:13 PM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस छात्रों की मदद से एंटी रैगिंग और अनुशासनात्मक समिति बनाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
DU seat allocation
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को रैगिंग विरोधी गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसमें नए बैच के सुरक्षित प्रवेश और पढ़ाई को सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय 2 से 11 नवंबर तक उत्तर और दक्षिण परिसर में दो संयुक्त नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करेगा।
DU Admissions 2022: हिंदी और अंग्रेजी भाषा में एंटी रैगिंग पोस्टर
कैंपस और कॉलेजों में विभिन्न स्थानों पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में एंटी रैगिंग पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही डीयू के हर कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी, जिसमें महिला कॉलेजों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही है। साथ-साथ एनसीसी और एनएसएस छात्रों की मदद से एंटी रैगिंग और अनुशासनात्मक समिति बनाने का भी निर्देश दिया है।
DU Admissions 2022: सादे कपड़ों में महिला पुलिस की तैनाती
इस बीच दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि सादे कपड़ों में महिला पुलिस विश्वविद्यालय के साथ-साथ प्रत्येक कॉलेज के परिसर के बाहर भी तैनात की जाएगी। यदि कोई छात्र दोषी पाया जाता है तो उसे कॉलेज से निलंबित/निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
DU Admissions 2022: चौबीस घंटे कर सकते हैं शिकायत
यदि कोई छात्र शिकायत दर्ज करना चाहता है, तो वह कॉलेज के अधिकारियों को लिखित शिकायत कर सकता है या 24×7 यूजीसी हेल्पलाइन नंबर – 1800805522 पर कॉल कर सकता है। इसके साथ ही 112 डायल करके नजदीकी पीसीआर वैन को कॉल कर सकता है।

कमेंट
कमेंट X