फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Final Semester Exams 2021 postponed till June 1 due to corona and will conduct online in open book format

दिल्ली विश्वविद्यालय: अंतिम वर्ष की परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख से ऑनलाइन आयोजित होंगे इम्तिहान

Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 03 May 2021 11:13 AM IST
सार

अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 15 मई से शुरू होने वाली थीं। किंतु अब इन परीक्षाओं को 1 जून, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Delhi University Final Semester Exams 2021 postponed till June 1 due to corona and will conduct online in open book format
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान दर को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले 15 मई से शुरू होने वाली थीं। किंतु अब इन परीक्षाओं को 1 जून, 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एग्जामिनेशन डीएस रावत बताते हैं कि 2 मई, 2021 को सभी विभागों के प्रमुखों और डीनों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में परीक्षाओं को एक जून तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अब नई तारीखों का एलान 1 जून से पहले डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर  exam.du.ac.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


रावत आगे बताते हैं कि 1 जून के बाद परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। बता दें गत वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई थीं। इस बार ही परीक्षाएं ओपन बुक फॉर्मेट में आयोजित की जाएंगी। वहीं अन्य सेमेस्टर की परीक्षाओं का निर्णय भी विश्वविद्यालय द्वारा जल्द लिया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed