{"_id":"676a1760f0fee7824c09fd75","slug":"delhi-income-limit-for-ews-admission-in-private-schools-increased-to-rs-5-lakh-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस प्रवेश के लिए आयसीमा बढ़ाकर हुई पांच लाख रुपये; छात्रों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi: प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस प्रवेश के लिए आयसीमा बढ़ाकर हुई पांच लाख रुपये; छात्रों को मिलेगा फायदा
Tue, 24 Dec 2024 07:37 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 24 Dec 2024 07:37 AM IST
सार
Delhi School Admission: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मंजूरी दी है। पहले आय सीमा सिर्फ 2.5 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
Delhi School Admission
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi School Admission: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए वार्षिक आय सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मंजूरी दी है। सोमवार (23 दिसंबर) को जारी राज निवास की अधिसूचना के अनुसार, इस कदम से अधिक छात्रों को लाभ मिलेगा, जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत आते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर बढ़ाई गई सीमा
दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 दिसंबर 2023 को अपने आदेश में दिल्ली सरकार से आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का निर्देश दिया था। हालांकि, दिल्ली सरकार ने अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के माध्यम से 2.5 लाख रुपये की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। उपराज्यपाल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि इस सीमा को कम से कम 5 लाख तक बढ़ाया जाए। इसके बाद, 13 नवंबर को हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उसके पूर्व आदेशों का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X