फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi govt schools to introduce courses on moral values, AI; Read here

Delhi: दिल्ली के स्कूलों में छात्र पढ़ेंगे योग, बुजुर्गों की देखभाल और एआई जैसे विषय; पाठ्यक्रम हो रहा तैयार

Thu, 27 Mar 2025 07:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

Delhi: दिल्ली के स्कूलों में छात्रों को जल्द ही नए विषय पढ़ने को मिलेंगे। नए पाठ्यक्रम में बुजुर्गों की देखभाल, योग, माइंडफुलनेस और आत्मनिर्भरता जैसी चीजे शामिल होंगी। इसके अलावा, सरकार एआई पर आधारित पाठ्यक्रम भी विकसित कर रही है।
 

विज्ञापन
Delhi govt schools to introduce courses on moral values, AI; Read here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Delhi: दिल्ली के स्कूलों में जल्द ही छात्रों के लिए कई नए विषय पढ़ाए जाएंगे। इनमें बुजुर्गों की देखभाल, योग, माइंडफुलनेस और आत्मनिर्भरता जैसी चीजे शामिल होंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के एक अधिकारी ने बताया कि साइंस ऑफ लिविंग नामक एक नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, जो छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर केंद्रित होगा।

विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम में होगा ये सब

इस पाठ्यक्रम में योग, माइंडफुलनेस और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसी चीजे सिखाई जाएंगी। यह पाठ्यक्रम किंडरगार्टन से कक्षा 10 तक के सभी छात्रों के लिए लागू होगा। इसका मकसद यह है कि बच्चे छोटी उम्र से ही ध्यान और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी आदतें सीखें, जिससे वे मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआई पर आधारित पाठ्यक्रम भी किया जा रहा तैयार

शिक्षा विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित नए पाठ्यक्रम भी तैयार कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि समय के साथ तकनीक तेजी से बदल रही है, इसलिए छात्रों को भी आधुनिक तकनीक की समझ होनी चाहिए। इसी कारण ऐसे पाठ्यक्रम बनाए जा रहे हैं, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि कई मौजूदा योजनाओं और पाठ्यक्रमों को उनके प्रभाव को बढ़ाने के लिए नए तत्वों के साथ संशोधित किया जा रहा है। उनमें से एक है न्यू एरा ऑफ एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम एंड विजन, या एनईवी, जो छात्रों को व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों से परिचित कराएगा।

एनईवी बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम से अलग होगा। इसके तहत छात्रों को व्यापार और स्टार्टअप से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा।

इसके अलावा, राष्ट्रनीति नाम का एक नया पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जो छात्रों को शासन, लोकतंत्र, नागरिकता और नीति निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed