{"_id":"5ea513c18ebc3e90850172e0","slug":"delhi-government-online-mathematics-classes-for-class-9th-students-starting-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार शुरू करेंगी नौंवीं कक्षा के छात्रों के लिए गणित की ऑनलाइन क्लासेस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली सरकार शुरू करेंगी नौंवीं कक्षा के छात्रों के लिए गणित की ऑनलाइन क्लासेस
Sun, 26 Apr 2020 11:45 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरूआत करने के बाद अब नौवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने जा रही है। दस हफ्ते तक चलने वाली इन कक्षाओं की शुरूआत सोमवार से होगी। इसके लिए अभिभावकों को एमएमएस के माध्यम से एक लिंक भेजा जाएगा। जिससे वह माइक्रो पाठ्य खोल सकेंगे। लिंक में दो-तीन छोटे वीडियो व कुछ अभ्यास होंगे। सरकार ने इसके लिए खान अकादमी के साथ करार किया है। दिल्ली सरकार के लगभग एक हजार शिक्षकों को खान अकादमी की ओर से वेबिनार के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम से लगभग तीन लाख छात्र लाभान्वित होंगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा के अनुसार बीते दस दिन से अकादमी के साथ इस मसले पर चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर शिक्षा निदेशक विनय भूषण, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रों व अभिभावकों से भी इन कक्षाओं को लेकर विस्तृत प्रतिक्रिया ली। शिक्षा मंत्री ने अधिक से अधिक छात्रों के ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मानव संसाधन मंत्री करेंगे छात्रों और अभिभावकों से सीधा संवाद
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - CBSE Board 2020: लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन बाद से शुरू हो सकता है, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन
कमेंट
कमेंट X