फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Edu Minister Sood launched the school web app; homework, timetables, and notes will be available on it.

Delhi: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने लॉन्च किया स्कूल वेब एप; इसी पर मिलेगा होमवर्क, टाइम टेबल और नोट्स

Sat, 08 Nov 2025 10:07 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 10:07 AM IST
सार

Delhi: दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने “School Web App” का अनावरण किया। सूद ने बताया कि इस एप के माध्यम से टाइम टेबल, होमवर्क, नोट्स, उपस्थिति और रिजल्ट जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अब घर बैठे उपलब्ध होंगी।
 

विज्ञापन
Delhi Edu Minister Sood launched the school web app; homework, timetables, and notes will be available on it.
आशीष सूद, दिल्ली के शिक्षा मंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए राजधानी में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने “School Web App” का अनावरण किया। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को स्मार्ट, पारदर्शी और सुलभ बनाना है जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, "यह सिर्फ एक एप नहीं, बल्कि भारत की शिक्षा-प्रणाली में एक नया अध्याय है- एक ऐसा अध्याय जो Digital India से लेकर Viksit Bharat 2047 तक हमारी यात्रा को गति देता है। यह वह कदम है जो दिखाता है कि हम सिर्फ बदलाव की बात नहीं करते, उसे जमीन पर उतारते भी हैं।"

विज्ञापन

एप पर मिलेगा होमवर्क और रिजल्ट

सूद ने बताया, "इस एप के माध्यम से टाइम टेबल, होमवर्क, नोट्स, उपस्थिति और रिजल्ट जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अब घर बैठे उपलब्ध होंगी। तकनीक का यह उपयोग अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से निरंतर जुड़े रहने का अवसर देगा और विद्यालय तथा अभिभावक के बीच संवाद को और मजबूत करेगा।"

सूद ने अपने संबोधन में कहा, "यह डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगा। अब जानकारी खोजने में समय नष्ट नहीं होगा बल्कि जानकारी स्वयं छात्र तक पहुंच जाएगी। यही है वास्तविक डिजिटल सुविधा।"

उन्होंने आगे कहा, "नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 की भावना के अनुरूप यह एप कौशल आधारित सीखने को प्रोत्साहित करेगा और फिट इंडिया के अंतर्गत खेल को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों को भी सम्मिलित करेगा। यह एप आधुनिक भारत की शिक्षा प्रणाली का वह मॉडल है जिसमें परंपरा और तकनीक दोनों साथ चलते हैं।"

शिक्षा मंत्री ने सभी डेवलपर्स, शिक्षकों और प्रशासनिक सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संकल्प यदि दृढ़ हो तो परिणाम भी उतने ही सशक्त प्राप्त होते हैं। यह एप दिल्ली के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed