NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिला आश्वासन, फोर्डा और आरडीए ओपीडी हड़ताल खत्म करेंगी, लेकिन जारी रहेगा प्रदर्शन
NEET PG 2021 Protest Forda India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के कारण नीट पीजी काउंसलिंग में हो रही देरी से नाराज फोर्डा की हड़ताल अब थमने वाली है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, फोर्डा इंडिया ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के आश्वासनों का सम्मान करते हुए और राज्यों की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ सोमवार की आभासी बैठक में बनी सहमति के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि आंदोलन अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हम शुक्रवार, 3 दिसंबर, 2021 तक सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।
नीट पीजी 2021 प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग में ईडब्ल्यूएस आरक्षण की आय सीमा के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के कारण नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। इससे अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों के नए बैच आने में भी देरी होगी और रेजिडेंट डॉक्टरों पर काम का दबाव अधिक बढ़ जाएगा। इसे लेकर सभी राज्यों की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन भी खफा हैं और उन्होंने फोर्डा की देशव्यापी हड़ताल को अपना पूरा समर्थन दे दिया था। इससे बीते तीन दिनों में कई राज्यों के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं।
#PressRelease: Honouring the assurances of Hon’ble @mansukhmandviya Sir & following virtual meeting with State #RDAs, it has been decided that the agitation will not be escalated further as of now & we shall wait for a positive outcome till #Friday (3/12/21) @MoHFW_INDIA @ANI pic.twitter.com/y88q9DZfZx
विज्ञापन विज्ञापन— FORDA INDIA (@FordaIndia) November 29, 2021
आरडीए, यूपी भी आई साथ
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर बयान जारी कर कह कि फोर्डा इंडिया के साथ एकजुटता में, आरडीए यूपी शुक्रवार तक बिना आगे बढ़े, पहले की तरह ही विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा। हमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के कार्यालय से सर्वोत्तम परिणामों की उम्मीद है।
In solidarity with @FordaIndia , RDA UP will continue protest in the same manner as earlier without escalating till Friday.Hoping best outcomes from @OfficeOf_MM @MoHFW_INDIA #MedTwitter #NeetPGcounselling2021#Medical #Omicron pic.twitter.com/L9KNxS1ng6
— RDA Uttar Pradesh (@RDA_UP) November 29, 2021
आरडीए सफदरजंग ने भी दिया समर्थन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। सोमवार को वर्चुअल मीट के माध्यम से फोर्डा इंडिया के साथ देश के विभिन्न आरडीए के साथ चर्चा के बाद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से प्राप्त आश्वासनों के मद्देनजर आरडीए एसजेएच ने विरोध को आगे नहीं बढ़ाने के निर्णय के लिए भी अपना पूरा समर्थन दिया है।
After discussion with various RDAs of the nation via virtual meet & in coherence with @FordaIndia, RDA SJH extends their full support to the decision of "not escalating the protest further as of now"(in view of assurances received from Hon'ble @mansukhmandviya Sir). https://t.co/ACk6DsvtO7
— RDA Safdarjung Hospital (@RDA_SJH) November 29, 2021
वहीं, सोमवार, राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।
#NEETPG2021 Protest at Dr Baba Saheb Ambedkar Hospital, ROHINI @FordaIndia @MoHFW_INDIA @PMOIndia @ArvindKejriwal pic.twitter.com/R6e2ShHaA7
— RDABSAMCH (@rdabsamch) November 29, 2021
कमेंट
कमेंट X