NEET PG Counselling: नीट काउंसलिंग में देरी पर फोर्डा की अहम बैठक आज, डॉक्टरों की हड़ताल पर होगा फैसला
NEET PG Counselling 2021
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2021 काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण ओपीडी सेवाओं की राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों की संस्था फोर्डा सोमवार, 29 नवंबर, 2021 को आगे की रणनीति पर अहम फैसला करेगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स बॉडी ने बताया कि 29 नवंबर को राष्ट्र स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। सोमवार को राज्य आरडीए प्रतिनिधियों के साथ होने वाली आभासी बैठक के बाद हड़ताल जारी रहेगी या खत्म की जाएगी इस बारे में फैसला किया जाएगा। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) द्वारा 27 नवंबर से अस्पतालों में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) सेवाओं का बहिष्कार करने के लिए राष्ट्रव्यापी आह्वान किया गया था। ये हड़ताल बीते दो दिन से जारी है और देशभर के अस्पतालों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
हड़ताल जारी रहेगी : फोर्डा
इस बीच, फोर्डा के अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस संबंध में आगे की रणनीति के लिए सोमवार, 29 नवंबर को राज्यों की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशनों के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद निर्णय किया जाएगा। हालांकि, अभी हड़ताल जारी रहेगी।
#PressRelease: Following a virtual meeting with State #RDA Representatives today, it has been decided that the “Withdrawal from OPD Services” by #ResidentDoctors will be continued. The Medical fraternity stands united in this fight for Justice! @MoHFW_INDIA @DghsIndia @ANI @ndtv pic.twitter.com/yJqYcncFdL
विज्ञापन विज्ञापन— FORDA INDIA (@FordaIndia) November 27, 2021
फोर्डा ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के बीच एक बैठक हुई है। हमारा विरोध जारी है और सभी राज्यों की एसोसिएशन के साथ सोमवार को आभासी बैठक के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
#ExpediteNeetPGCounselling2021
— Karnataka Association Of Resident Doctors (@karnatakarda) November 28, 2021
Justice delayed is justice denied@PMOIndia @OfficeOf_MM @mansukhmandviya @AmitShah @AmitShahOffice @ndtv @ani_digital @ANI pic.twitter.com/q7VxVSuqHx
ईडब्ल्यूएस आरक्षण की सीमा पर होना पुनर्विचार
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की रोक के आधार पर केंद्र सरकार ने बीते गुरुवार को फिर से NEET PG 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया और कहा कि वह EWS श्रेणी के लिए आठ लाख रुपये की वार्षिक आय सीमा के मानदंड पर फिर से विचार करेगी। इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया में एक महीने से अधिक की देरी हुई है। अदालत की अगली सुनवाई 06 जनवरी, 2022 के लिए निर्धारित है और तब तक नीट पीजी की काउसंलिंग शुरू होने के आसार नहीं है।
एक सप्ताह में ही हो सकती है आरक्षण नीति की समीक्षा
साथ ही एक बयान जारी कर दावा किया कि उसे स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से एक संदेश मिला है कि आरक्षण नीति के लंबित मुद्दे की जांच की प्रक्रिया आने वाले बुधवार (4 सप्ताह के स्थान पर) तक पूरी हो जाएगी और सुप्रीम कोर्ट में, अगले हफ्ते ही मामले को रखा जाएगा।
Justice delayed is justice denied!!
— Junior Doctors At MGMMCH Jamshedpur (@JuniorDrMgmJsr) November 28, 2021
We residents are overburdened and exhausted since 1 year and PG candidates are in a complete state of turmoil... https://t.co/tC0EVDWrbS
कमेंट
कमेंट X