तैयारी: बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में हो सकती है बड़ी घोषणा, कल राज्य शिक्षा मंत्री के साथ रक्षा मंत्री की बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सभी राज्य शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा की जाएगी।
विस्तार
कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई समेत कई राज्य बोर्ड ने कक्षा बारहवीं की परीक्षाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया था। अब जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में फैसला आ सकता है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल सभी राज्य शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। 23 मई को सुबह 11 बजे आयोजित होने वाली इस बैठक में आने वाली बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे।
इस संबंध में शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट किया है कि माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा है कि उनके प्रिय छात्रों के करियर को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय को सभी राज्य सरकारों और हितधारकों के साथ परामर्श करने के बाद ही लिया जाना चाहिए। इसलिए मैंने हाल ही में राज्य के शिक्षा सचिवों के साथ बैठक की थी।Defence Minister Rajnath Singh to chair a meeting with Group of Ministers (GOM) and all State Education Ministers on upcoming Board Examination tomorrow pic.twitter.com/eJ9nI1PgpQ
— ANI (@ANI) May 22, 2021विज्ञापन
शिक्षा मंत्री आगे लिखते हैं कि माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में कल होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक के माध्यम से परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में मेरी कैबिनेट सहयोगी स्मृति ईरानी और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे।The Hon’ble Prime Minister has desired that any decision affecting the careers of his beloved students has to be taken in wide consultations with all State Governments & Stakeholders. I recently held a meeting with the State Education Secretaries in this regards. (1/4)
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 22, 2021
रमेश पोखरियाल ने इसी श्रृंखला में आगे ट्वीट किया कि राज्य सरकार के सभी शिक्षा मंत्रियों और सचिवों से इस बैठक में शामिल होने और आगामी परीक्षाओं के संबंध में अपने बहुमूल्य विचार साझा करने का अनुरोध किया गया है। यह वर्चुअल मीटिंग 23 मई, 2021 को सुबह 11.30 बजे होगी।The consultative process will be further strengthened through a high level meeting to be chaired by Hon’ble Defence Minister Shri @rajnathsingh Ji, also to be attended by my cabinet colleagues Smt. @smritiirani Ji and Shri @PrakashJavdekar Ji. (2/4)
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 22, 2021
All the State Government Education Ministers and Secretaries have been requested to attend this meeting and to share their valuable views with regards to upcoming examinations. This virtual meeting will take place at 11.30 AM on 23rd May, 2021. (3/4)
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 22, 2021
कमेंट
कमेंट X