{"_id":"61d9cf60d79f19088358e20b","slug":"defence-minister-rajnath-singh-said-that-government-will-set-up-100-new-schools-for-increase-participation-of-girls-in-armed-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: सशस्त्र बलों में लड़कियों की भागीदारी के लिए होगी 100 नए स्कूलों की स्थापना","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
खुशखबर: सशस्त्र बलों में लड़कियों की भागीदारी के लिए होगी 100 नए स्कूलों की स्थापना
Sat, 08 Jan 2022 11:22 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:22 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आने वाले समय में रक्षा और शिक्षण सैनिक स्कूल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जहां सैनिक एकता, अनुशासन और भक्ति का प्रतीक है, वहीं स्कूल शिक्षा का केंद्र हैं।
विज्ञापन
rajnath singh
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लड़कियों की सशस्त्र बलों में अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की घोषणा की है। सिंह ने सैनिक स्कूलों पर वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा, 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना से लड़कियों को सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने में विश्वास करती है। इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, जिसमें सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश का रास्ता आसान करना और महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन प्रदान करना शामिल है। उन्होंने रक्षा विभाग और सैनिक स्कूल सोसाइटी को भी सभी सैनिक स्कूलों की रैंकिंग के लिए एक तंत्र तैयार करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आने वाले समय में रक्षा और शिक्षण सैनिक स्कूल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जहां सैनिक एकता, अनुशासन और भक्ति का प्रतीक है, वहीं स्कूल शिक्षा का केंद्र हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X