Assam: तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राजनाथ सिंह, कहा - छात्रों में अधिक नवीनता
Assam: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम में स्थित तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि युवा छात्रों में शिक्षकों की तुलना में अधिक नवीनता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tezpur University: तेजपुर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''असम ने देश को ऐसे प्रतीक दिए हैं जिन्होंने कला, वीरता, धर्म, राजनीति और लगभग सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. जहां तक मैं समझ पाया हूं, मैं कह सकता हूं कि युवा छात्रों में शिक्षकों की तुलना में अधिक नयापने है।"
#WATCH Tezpur: At the 21st convocation of Tezpur University, Defence Minister Rajnath Singh says, "Assam has given such icons to the country who have excelled in art, valour, religion, politics and almost all fields. As far as I have been able to understand the youth, I can say… pic.twitter.com/yZ7evP2ens
— ANI (@ANI) December 31, 2023विज्ञापन
तेजपुर विश्वविद्यालय असम-अरुणाचल प्रदेश अंतरराज्यीय सीमा के पास स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। अपनी शैक्षणिक दिनचर्या के अलावा, यह विश्वविद्यालय भारतीय सेना के जवानों को चीनी भाषा में प्रशिक्षण भी प्रदान करता है।
समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश को एक रणनीतिक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए घरेलू रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का एक मजबूत आधार विकसित कर रही है। मंत्रालय रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया कि हथियारों के आयात को प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि अब कई हथियार अपने देश में ही बनेंगें। उन्होंने कहा, "हमने पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियां जारी कीं, जिसके तहत 509 ऐसे रक्षा उपकरणों की पहचान की गई है, जिनका निर्माण अब स्वदेशी रूप से किया जाएगा। इसके अलावा, हमने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की 4 सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची भी जारी की है, जिसमें 4,666 वस्तुओं की पहचान की गई है जिनका निर्माण अब हमारे देश में किया जाएगा।"
महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर श्री राजनाथ सिंह ने कहा, "सरकार ने सेना सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। रक्षा मंत्री ने कहा, लड़ाकू विमानों से लेकर चंद्रयान तक, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं की उपस्थिति न देखी गई हो।"
देश को विकसित भारत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, भारत को आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बनाने का विचार प्रतिभाशाली युवाओं में विश्वास पर आधारित है। उन्होंने कहा, "युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए, सरकार ने स्टार्ट-अप संस्कृति और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा दिया है। युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार के विभिन्न प्रयासों के कारण आज देश में एक लाख से अधिक स्टार्ट-अप हैं।"
कमेंट
कमेंट X