Cyclone Jawad: इन इलाकों में स्थगित हुई UGC NET, IIFT की परीक्षा, एनटीए ने जारी किया नोटिस
Cyclone Jawad: UGC-NET, IIFT exam postponed एनटीए ने कहा कि उल्लिखित शहरों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) की होने वाली प्रवेश परीक्षा को चक्रवात जवाद के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दिया गया है।' राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी। नोटिस में लिखा गया था कि यूजीसी-नेट 2020 और जून 2021 की परीक्षा को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और गंजम जिले के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, बरहामपुर और ओडिशा के रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
इन इलाकों में नहीं होगी आईआईएफटी की परीक्षा
वहीं आईआईएफटी के एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा कोलकाता और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर; ओडिशा में भुवनेश्वर, कटक और संबलपुर; और आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम केंद्रों पर स्थगित कर दी गई है।
कब होगी नई तारीखों की घोषणा?
एनटीए ने कहा कि उल्लेखित शहरों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश पाने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान देने की सलाह दी जाती है कि स्थगन केवल उल्लेखित शहरों पर लागू होता है और परीक्षा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के अन्य सभी शहरों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
हेल्पडेस्क पर कर सकते हैं संपर्क
उम्मीदवार नवीनतम अपडेट, जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in देखें और हेल्पडेस्क 00140459000 पर संपर्क करें या प्रश्नों के लिए ugc.net@nta.ac.in पर ईमेल करें।
मौसम विभाग की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन शुक्रवार को तेज होकर चक्रवात 'जवाद' में बदल गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मौसम प्रणाली शनिवार सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। फिर, तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और ओडिशा तट के साथ आगे बढ़ने की संभावना है, रविवार दोपहर के आसपास पुरी के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर तटीय ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
कमेंट
कमेंट X