सीयूएसएटी कैट 2021: परिणाम व रैंक सूची जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
कॉमन एडमिशन टेस्ट का परिणाम और रैंक देखने के लिए सीयूएसएटी की आधिकारिक वेबसाइट entrys.cusat.ac.in पर जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) ने बुधवार को कैट 2021 के परिणाम की घोषणा कर दी थी। विश्वविद्यालय ने परिणाम के साथ स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) रैंक सूची भी जारी की है। कॉमन एडमिशन टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी, अपना परिणाम और रैंक सीयूएसएटी की आधिकारिक वेबसाइट entrys.cusat.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। सीयूएसएटी कैट के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा में अभ्यर्थी द्वारा प्राप्त अंक और अखिल भारतीय रैंक शामिल का उल्लेख रहेगा।
सीयूएसएटी कैट रिजल्ट 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम
- सीयूएसएटी की आधिकारिक साइट entrys.cusat.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सीयूएसएटी कैट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
रैंक के आधार पर मिलेगा कॉलेज
अभ्यर्थियों द्वारा हासिल सीयूएसएटी कैट रैंक के आधार पर, विश्वविद्यालय काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। सीयूएसएटी कैट 2021 काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को कॉलेजों की अपनी पसंद भी चुननी होगी।
बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होती है परीक्षा
बता दें कि सीयूएसएटी कैट बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैनेजमेंट कंसल्टिंग सहित विषयों के लिए आयोजित किया जाता है। सीयूएसएटी कैट का आयोजन बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है।
यहां CUSAT CAT 2021 परिणाम और रैंक सूची देखने के लिए सीधी लिंक दी गई है।
कमेंट
कमेंट X