CUET UG 2024: सीयूईटी-यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; ऐसे करें संभावित अंकों की गणना
CUET UG Final Answer Key 2024: सीयूईटी-यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
CUET UG Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 25 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की ओएमआर, सीबीटी मोड के लिए जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in. और exam.nta.ac.in/CUET-UG के जरिए फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की है। परिणाम फाइनल आंसर की में दिए गए समाधानों के आधार पर घोषित किया जाएगा।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल
उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए सीयूईटी-यूजी अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
CUET UG 2024: अंकन योजना
कई प्रश्नों को अंतिम उत्तर कुंजी से बाहर रखा गया है। एनटीए सूचना बुलेटिन में निर्दिष्ट नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को अंक आवंटित करेगा।
- सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर - पांच अंक (+5)
- कोई भी गलत विकल्प चिह्नित - माइनस एक अंक (-1)
- अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित - कोई अंक नहीं (0)
- सीयूईटी यूजी 2024 अंकन योजना के अनुसार, यदि कई विकल्प सही पाए जाते हैं, तो सीयूईटी यूजी ओएमआर शीट पर किसी भी सही विकल्प को चिह्नित करने वालों को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
- यदि CUET UG में किसी प्रश्न के सभी विकल्प सही हैं, तो प्रश्न का उत्तर देने वाले सभी उम्मीदवारों को पांच अंक (+5) दिए जाएंगे।
उम्मीदवार ऊपर बताई अंकन योजना के आधार पर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एनटीए ने 7 जुलाई को सभी विषयों के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की और 9 जुलाई तक आपत्तियां स्वीकार कीं। उम्मीदवारों से प्राप्त फीडबैक की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई और उसे अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल किया गया।
कमेंट
कमेंट X