फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET-UG dates may Changed, depending on Lok Sabha Election 2024 schedule, Check notice here

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा हो सकती है स्थगित, लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के बाद लिया जाएगा अंतिम निर्णय

Sun, 03 Mar 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

CUET UG 2024: सीयूईटी-यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। परीक्षाएं 15 मई से होनी प्रस्तावित हैं, लेकिन ये तिथियां अंतिम नहीं हैं। अभी तक जारी उपलब्ध परीक्षा की तिथियां अस्थाई हैं। लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा स्थगित की जा सकती है।

विज्ञापन
CUET-UG dates may Changed, depending on Lok Sabha Election 2024 schedule, Check notice here
CUET UG 2024 Last Date - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CUET-UG Schedule may Change: सीयूईटी यूजी के आवेदकों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के कारण संभावना जताई जा रही है कि सीयूईटी-यूजी परीक्षा की तिथियों में बदलाव करना पड़े। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार, लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के आधार पर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-यूजी का कार्यक्रम बदला जा सकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बीते मंगलवार को सीयूईटी-यूजी 2024 परीक्षा की तिथियों की घोषणा की थी। सीयूईटी-यूजी 2024 का आयोजन 15 से 31 मई तक किया जाना है और रिजल्ट 30 जून को जारी किया जाना है। दूसरी ओर चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम इसी महीने जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख कुमार ने कहा है, "एनटीए द्वारा घोषित तारीखें अस्थायी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद, एनटीए सीयूईटी-यूजी की तारीखों को अंतिम रूप देगा। अस्थायी रूप से परीक्षा 15 मई से होनी प्रस्तावित है।" CUET-UG के लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने घोषणा की है कि परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी - कुछ विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट और अन्य के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में।

अधिकारियों ने कहा था कि अधिक संख्या में पंजीकरण वाले विषयों के लिए, परीक्षा ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) प्रारूप का उपयोग करके पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। दूसरों के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed