फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG admit card 2025 out at cuet.nta.nic.in; Direct link here to download

CUET UG 2025 Admit Card: सीयूईटी यूजी का प्रवेश पत्र जारी, 13 मई से परीक्षा; इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

Sat, 10 May 2025 07:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 May 2025 07:55 PM IST
सार

CUET UG Admit Card 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी-यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा 13 मई से शुरू होने वाली है। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
CUET UG admit card 2025 out at cuet.nta.nic.in; Direct link here to download
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CUET UG 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 10 मई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2025) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

CUET UG 2025 Exam: 13 मई से 2 जून तक चलेंगी परीक्षाएं

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न विषयों के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 2 जून तक आयोजित होनी है। नोटिस के अनुसार, फिलहाल एनटीए ने 13 से 16 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा तिथियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। शेष दिनों के लिए परीक्षा हॉल टिकट नियत समय में जारी किए जाएंगे।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोन नंबर, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। सीयूईटी यूजी एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। एनटीए ने 7 मई को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी की थी। 

CUET UG 2025 Admit Card Download: परीक्षा हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. पर जाएं।
  • 'CUET UG 2025 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको एक नये पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट दबाएं।
  • परीक्षा के दिन के लिए अपना एडमिट कार्ड प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed