फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2023 final phase admit cards out download at Cuet.samarth.ac.in

CUET UG 2023 Admit Card: सीयूईटी यूजी के अंतिम चरण का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 20 Jun 2023 09:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 09:11 PM IST
सार

CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 22 जून और 23 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
CUET UG 2023 final phase admit cards out download at Cuet.samarth.ac.in
CUET UG 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CUET UG 2023 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 22 जून और 23 जून 2023 को होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना सीयूईटी यूजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

CUET UG परीक्षा 22 जून और 23 जून 2023 की परीक्षा लगभग 17,376 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे प्रश्न पत्र में उल्लिखित विषय-विशिष्ट निर्देशों और अन्य निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन जरूर करें। आवेदकों को सीयूईटी यूजी 2023 हॉल टिकट पर अपने नाम, फोटो और सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र संख्या सहित अन्य व्यक्तिगत विवरण की जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी नोटिस के अनुसार, सीयूईटी 2023 परीक्षा को कुछ शहरों में 19 से 23 जून 2023 तक पंजीकृत उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के संबंध में बढ़ा दिया गया है। 21 से 23 जून 2023 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए सीयूईटी प्रवेश पत्र 2023 को अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन

21 जून, 2023 को 18866 उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है। पंजीकृत उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

इससे पहले 17 जून को NTA ने 19 जून और 20 जून की परीक्षा के लिए CUET UG एडमिट कार्ड जारी किया था। एनटीए द्वारा 19 और 20 जून की परीक्षा के लिए 27321 उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी प्रवेश पत्र जारी किया गया था। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने सीयूईटी 2023 आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है और सीयूईटी 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप प्राप्त कर चुके हैं, वे ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पात्र हैं।

CUET UG 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

  • सीयूईटी यूजी लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • अब इसे जमा करें।

  • सीयूईटी यूजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed