फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2022 Last Date To Register know how to apply at cuet.samarth.ac.in

CUET UG 2022 Last Date: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 15 जुलाई से होगी परीक्षा

Fri, 24 Jun 2022 01:53 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 01:53 PM IST
सार

CUET UG 2022 Last Date: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग/यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि अब तक सीयूईटी यूजी, 2022 के लिए 9,50,804 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
CUET UG 2022 Last Date To Register know how to apply at cuet.samarth.ac.in
CUET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CUET UG 2022 Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी cuet 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज 24 जून, 2022 को समाप्त कर देगा। इसके साथ ही एजेंसी की ओर से फॉर्म करेक्शन विंडो को भी आज बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अब तक स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु cuet 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को NTA द्वारा 23 जून और 24  जून को परीक्षा के लिए आवेदन करने का विशेष मौका दिया गया है। 

विज्ञापन

CUET UG 2022: इतने उम्मीदवारों ने किए आवेदन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग/यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि अब तक सीयूईटी यूजी, 2022 के लिए 9,50,804 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है। सीयूईटी के माध्यम से कुल 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से 43 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 13 राज्य विश्वविद्यालय, 12 डीम्ड विश्वविद्यालय और और 18 निजी विश्वविद्यालय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
एनटीए की ओर से CUET 2022 का आयोजन 15 जुलाई, 2022 से शुरू किया जाएगा। परीक्षा देश के 554 शहरों और विदेश में भी 13 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड में  15, 16, 19, 20 जुलाई और 04, 05, 06, 07, 08 और 10 अगस्त को किया जाएगा।

विज्ञापन

स्नातक पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को कुल 86 केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली में यूजी पाठ्यक्रम के लिए यह एकमात्र परीक्षा है। बता दें कि जमा किए गए आवेदन की संख्या के मुताबिक CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। 

CUET 2022: कैसे करें आवेदन?

CUET 2022 के लिए आवेदन दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET UG 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed