फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Result 2022 Released at cuet.samarth.ac.in Know pass percentage here sarkari result

CUET UG Result 2022: एनटीए ने जारी किए सीयूईटी यूजी के परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Fri, 16 Sep 2022 06:00 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 16 Sep 2022 06:00 AM IST
सार

CUET UG Result 2022: केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CU) और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय दाखिलों के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम के माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए रैंक सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
CUET Result 2022 Released at cuet.samarth.ac.in Know pass percentage here sarkari result
CUET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CUET UG Result 2022 OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/ NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को 15 सितंबर, 2022 को गुरुवार रात 10 बजे जारी किया जाना था, परंतु इसे शुक्रवार तड़के जारी किया गया है। यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि परिणाम को 15 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस साल CUET UG परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CUET UG Result 2022: सीयूईटी का रिजल्ट! जानें नॉर्मलाइजेशन-इक्विपर्सेंटाइल की प्रक्रिया

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी परीक्षा, 2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त, 2022 के बीच किया गया था। CUET UG 2022 का आयोजन देशभर के 259 शहरों और विदेश में नौ शहरों में बनाए गए 489 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा कुल 06 फेज में हुई थी। इस साल CUET यूजी के पहले संस्करण के लिए लगभग 14.9 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एनटीए के अनुसार, पहले स्लॉट में 8,10,000 जबकि दूसरे स्लॉट में 6,80,000 ने उम्मीदवारों ने भाग लिया था। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। सीयूईटी यूजी रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। ये जानकारी उनके प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें: CUET UG Result 2022 OUT Live: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जारी हुआ सीयूईटी यूजी रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट

CUET UG Result 2022: देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा

केंद्रीय विश्वविद्यालयों (CU) और अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तरीय दाखिलों के लिए पहली बार आयोजित की गई सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम के माध्यम से उम्मीदवारों के एडमिशन के लिए रैंक सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। 14.90 लाख उम्मीदवारों ने इस के लिए आवेदन किया था। पहले नंबर पर करीब 18 लाख आवेदन के साथ NEET UG और तीसरे स्थान पर करीब 09 लाख आवेदन के साथ JEE MAIN का स्थान है।

यह भी पढ़ें: CUET UG 2022 Result: सीयूईटी यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक

CUET UG Result 2022: कैसे चेक करेंगे परिणाम?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां CUET UG 2022 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।

यह भी पढ़ें: CUET UG Result 2022: सीयूईटी रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी, इस तरीके से कैलकुलेट करें रॉ मार्क्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed