CUET PG admit card 2023: सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 जून को एग्जाम
CUET PG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2023 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या तारीख दर्ज करके सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एनटीए सीयूईटी पीजी वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षाएं 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 30 जून 2023 को आयोजित की जानी है। यदि किसी उम्मीदवार को अपने CUET (PG) -2023 प्रवेश पत्र या परीक्षा शहर अधिसूचना पर्ची को डाउनलोड करने या सत्यापित करने में परेशानी हो रही है, तो वे cuet-pg@nta.ac.in पर एक ईमेल भेज सकते हैं या 011- 40759000 / 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।
CUET PG Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X