फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2024 registration ends soon apply now at pgcuet.samarth.ac.in

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

Tue, 23 Jan 2024 11:54 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 23 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2024 registration ends soon apply now at pgcuet.samarth.ac.in
CUET PG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (CUET PG) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। सीयूईटी पीजी केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2024 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

CUET PG परीक्षा तिथियां

सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान आवेदक 25 जनवरी को रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे। एनटीए 27 से 29 जनवरी तक सुधार विंडो खोलेगा। सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश पत्र 07 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूईटी पीजी परीक्षा

अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित 230 विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी 2024 के माध्यम से पीजी कार्यक्रमों के लिए प्रवेश आयोजित करेंगे। कुछ शीर्ष विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय,सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद और जामिया मिलिया इस्लामिया हैं।

विज्ञापन

तीन पालियों में परीक्षा

एनटीए की तरफ से सीयूईटी पीजी परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 10.45 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 इस वर्ष भारत और विदेश के 324 शहरों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, परीक्षा पिछले साल 337 शहरों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी पीजी इस साल विदेश के 24 शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed