CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए सिर्फ आज तक का समय, इतने बजे तक कर लें सुधार
CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ आज तक का समय है। परीक्षा 11 मार्च को होनी निर्धारित है। उम्मीदवार नीचे बताए समय तक आवेदन पत्र को संशोधित कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, 13 फरवरी को सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो बंद करने वाला है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे एनटीए सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। सुधार विंडो 10 फरवरी, 2024 को खोली गई थी।
इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
उम्मीदवारों को सिर्फ निर्धारित विवरणों में बदलाव करने की अनुमति है।
- नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- फोटो
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10/समकक्ष विवरण
- कक्षा 12/समकक्ष विवरण
- स्नातक विवरण
- स्नातकोत्तर विवरण
- परीक्षा शहर चयन/वरीयता (उसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के भीतर)
- जन्म की तारीख
- लिंग
- वर्ग
- उपश्रेणी/पीडब्ल्यूडी
बदलाव करने के लिए लिंक 13 फरवरी को रात 11.50 बजे तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
11 मार्च से है परीक्षा
प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च 2024 तक देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी पेपरों के लिए परीक्षा की अवधि 1.45 घंटे है। सभी दिन तीन शिफ्ट होंगी। सीयूईटी पीजी की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 अप्रैल, 2024 को जारी की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X