फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2024 admit card releasing today at pgcuet.samarth.ac.in; Know how to download

CUET PG 2024: आज जारी होगा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड, एनटीए ने बताया यदि डिटेल गलत हो तो क्या करें; जरूर जानें

Thu, 07 Mar 2024 11:21 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

CUET PG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीयूईटी पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी करने वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
CUET PG 2024 admit card releasing today at pgcuet.samarth.ac.in; Know how to download
CUET PG 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी, 07 मार्च को सीयूईटी-पीजी के लिए एडमिट कार्ड जारी कर देगी। परीक्षा में उपस्थित होने वालें उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए 11 से 28 मार्च, 2024 तक विभिन्न राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विभिन्न स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा।

विज्ञापन

CUET PG 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आने पर ये करें 

यदि कोई उम्मीदवार वेबसाइट से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो वह सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच एनटीए हेल्पलाइन नम्बर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के बीच ऊपर बताए गए हेल्पलाइन नम्बर पर संपर्क करना होगा।

उम्मीदवार के परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो जाने के बाद उनके एडमिट कार्ड में गड़बड़ी पाई जाती है, तो एनटीए बाद में रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेगा। सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा का माध्यम, लिंग, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की अवधि, केंद्र कोड, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा विषय शामिल होगा।

इसके अलावा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 02 घंटे पहले सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। एनटीए ने कहा कि जिस उम्मीदवार के पास वैध प्रवेश पत्र और अधिकृत फोटो आईडी नहीं है, उसे केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed