CUET PG Admit Card Out: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के साथ शहर सूचना पर्ची भी जारी, नौ जून से परीक्षाएं
CUET PG Admit Card 2023: एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र नौ जून 2023 से 11 जून 2023 तक चलने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2023 Admit Card Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी (CUET PG 2023) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पहले पंजीकृत उम्मीदवार अपना सीयूईटी पीजी 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2023 का हॉल टिकट लगभग 1.68 लाख उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है। जो 09, 10 और 11 जून को होने वाली परीक्षाओं में भाग लेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि आधिकारिक पोर्टल- cuet.nta.nic.in पर दर्ज करना होगा। इसके बाद ही सीयूईटी पीजी हॉल टिकट डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
CUET PG सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 09 जून से 11 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 भी उपलब्ध करा दी है। शहर की सूचना पर्ची सीयूईटी पीजी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
CUET PG ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
-
सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉग-इन क्रेडेंशियल्स आवेदन संख्या, जन्म तिथि का उपयोग करें।
-
सीयूईटी पीजी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X