फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Answer Key 2022 Release Today at cuet.samarth.ac.in How to Check Answer Key Sarkari Result Here

CUET Answer Key 2022: क्या आज आएगी सीयूईटी यूजी आंसर की, जानिए क्या कहते हैं लेटेस्ट अपडेट

Wed, 07 Sep 2022 12:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

CUET Answer Key 2022: तमाम तकनीकी खामियों और परीक्षा स्थगित होने के बावजूद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 30 अगस्त, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई थी।

विज्ञापन
CUET Answer Key 2022 Release Today at cuet.samarth.ac.in How to Check Answer Key Sarkari Result Here
सीयूईटी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET Answer Key 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET UG 2022 की आंसर की को अब जल्द ही जारी किया जा सकता है। बीते अगस्त महीने में एनटीए ने परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन करा लिया था। परीक्षा समाप्त हुए करीब एक हफ्ते का समय हो गया है। इसलिए ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परीक्षा की उत्तर कुंजी को अब कभी भी जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार CUET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं कि क्या है आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट और कैसे इसे चेक कर सकेंगे?

विज्ञापन

30 अगस्त को समाप्त हुई थी परीक्षा
तमाम तकनीकी खामियों और परीक्षा स्थगित होने के बावजूद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 30 अगस्त, 2022 तक सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई थी। देशभर के सैकड़ों केंद्रों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित हुई थी। सीयूईटी परीक्षा में करीब 14.9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जो इसे देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आज जारी होगी उत्तर कुंजी?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी/ CUET UG 2022 Answer Key को आज 07 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। इसके साथ ही परिणाम को भी 13 या 14 सितंबर, 2022 को जारी किया जा सकता है। हालांकि, हम आपको बता दें कि अब तक एनटीए की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहे। आंसर की जारी होते ही हम अमर उजाला की ओर से आपको सबसे जल्दी जानकारी पहुंचाएंगे।

विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed