CUET Admit Card 2022: सीयूईटी परीक्षा 15 जुलाई से, यहां जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र
CUET Admit Card 2022: CUET UG 2022 के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET Admit Card 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी/CUET UG 2022 के परीक्षा की तारीखों का एलान काफी पहले कर दिया गया है। परीक्षा की तारीखों के बाद अब छात्रों को अपने प्रवेश पत्र का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र को एनटीए की ओर से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने स्नातक के पाठ्क्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा CUET UG 2022 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस खबर में हम आपको परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं।
CUET Admit Card 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी कि एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी/CUET UG 2022 परीक्षा का आयोजन इस महीने से शुरू होने वाला है। परीक्षा 15, 16, 19, 20, जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त, 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। बता दें कि परीक्षा के लिए 9.50 लाख से भी अधिक उम्मीदवारों ने अपने आवेदन जमा किए हैं। CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है।
CUET Admit Card 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
NTA की ओर से CUET UG 2022 के प्रवेश पत्र को जारी करने के लिए आधिकारिक तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, परीक्षा में अब कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रवेश पत्र को 12 तारीख तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, प्रवेश पत्र से पहले परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर नजर बना कर रखें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए छात्र सीयूईटी हेल्पलाइन- 011- 40759000 / 011-69227700 और ईमेल - cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
CUET Admit Card 2022: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए ये जरूरी
CUET UG 2022 के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने पंजीयन क्रमांक, जन्मतिथि और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। बता दें कि ये सभी जानकारी छात्रों के आवेदन फॉर्म पर दी गई है। इसे चेक कर के संभाल कर रखें। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। छात्र इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
CUET Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X