CUET 2022: बढ़ी आवेदन की अंतिम तारीख, JNU, DU, BHU जैसे यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का सपना होगा पूरा, हाथ से न जाने दें ये मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देशभर के बारहवीं पास छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में आसानी से दाखिला दिलाने के लिए लागू किए गए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अब 22 मई, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई, 2022 थी। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है। इस प्रवेश परीक्षा को पास कर लेने के बाद उम्मीदवारों को देश के 45 से अधिक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी प्रोग्राम में सीधे एडमिशन मिल जाएगा। जहां अभ्यर्थी बेहद ही कम फीस में गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। गौरतलब है कि यह परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कई भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें -
आवेदन प्रारंभ - 6 अप्रैल, 2022
बढ़ाई गई अंतिम तिथि - 22 मई, 2022
परीक्षा संभावित - जुलाई 2022
दो महीने बाद होनी है प्रवेश परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अब तक इस प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, जुलाई महीने में इसके एग्जाम का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाने के लिए शामिल होंगे। चूंकि विश्वविद्यालयों में सीटों की संख्या सीमित हैं इसलिए परीक्षा में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की अधिक संभावना है। ऐसे में अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और परीक्षा की दृष्टि से तैयार किया गया महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल ही छात्रों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है। इसलिए देश के जाने-माने और विश्वसनीय लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म Safalta की एक्सपर्ट फ़ैकल्टी ने सीयूईटी क्रैक करने के लिए एक खास कोर्स डिजाइन किया है जिसकी मदद से पहले ही प्रयास में विद्यार्थी नामचीन यूनिवर्सिटीज से उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना पूरा कर सकते हैं।
ये होगा परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में होगी। इसमें तीन सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में 13 भाषाओं में से किसी एक का लैंग्वेज टेस्ट होगा जबकि दूसरे में डोमेन सब्जेक्ट जैसे अकाउंटेंसी, बुककीपिंग, बायोलॉजिकल, गृहविज्ञान, इकोनॉमिक्स, लीगल स्टडी जैसे अन्य चुने गए कोर्स से जुड़े सवालों को हल करना होगा। इसके अलावा तीसरे सेक्शन में नॉलेज, करेंट अफेयर्स, सामान्य बौद्धिक क्षमता, नयूमेरिकल एबिलिटी का टेस्ट देना होगा। इस परीक्षा का सिलेबस एनसीईआरटी आधारित रखा गया है।
Safalta के साथ होगी CUET की पक्की तैयारी
सफलता की अनुभवी फैकल्टी ने इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए एक स्पेशल कोर्स डिजाइन किया है। यह कोर्स आपको शत-प्रतिशत सीयूसीईटी क्रैक करने में मदद करेगा। यह कोर्स बाजार में उपलब्ध अन्य कोर्सेस की तुलना में बेहद वाजिब फीस में उपलब्ध है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
सफलता का CUCET बैच क्यों है खास
- 290 घंटे+ लाइव इंटरैएक्टिव क्लासेस
- 4000+ महत्वपूर्ण प्रश्नों प्रैक्टिस
- 10 फुल लेंथ मॉकटेस्ट
- ढेरों स्टडी मैटेरियल्स
- डाउट्स क्लीयरेंस सेशन
- क्लासेस का रिकार्डेड बैकअप
अमर उजाला के पाठकों के लिए खास ऑफर
अगर आप भी सीयूईटी एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो Safalta.com की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा साइंस और नॉन-साइंस स्ट्रीम विद्यार्थियों के लिए खास कोर्स डिजाइन किये गये हैं जो विद्यार्थियों को बेहद ही वाजिब फीस में उपलब्ध कराया जा रहे हैं । ये बैच 9 मई को लॉन्च किये जा रहे हैं । दोनों ही कोर्सेस में आज यानी 7 मई को एडमिशन लेने पर विशेष छूट दी जा रही है। साइंस स्ट्रीम के छात्रों को यह बैच मात्र 4599 रुपये और नॉन-साइंस स्ट्रीम के छात्रों को यह बैच मात्र 3599 की फीस में उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के बाद इस फीस में भारी बढ़ोत्तरी कर कर दी जाएगी। अमर उजाला के पाठकगण इन में से किसी भी कोर्स में एडमिशन या जानकारी के लिए अभी विजिट करें CUET Online Coaching- Join Now
कमेंट
कमेंट X