फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUCET All central universities including DU, JNU and Jamia will come under the purview of CU CET, UGC issued notice

NEP 2020 CUCET: सीयू सीईटी के दायरे में आ जाएंगे डीयू, जेएनयू और जामिया समेत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय, यूजीसी ने जारी किया नोटिस

Wed, 01 Dec 2021 11:52 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

CUCET 2022-23:  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा नियामकों की योजना के अनुसार, डीयू, जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू समेत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय एक ही प्रवेश परीक्षा के दायरे में आ जाएंगे। छात्रों को दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षा देने के झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। 

विज्ञापन
CUCET All central universities including DU, JNU and Jamia will come under the purview of CU CET, UGC issued notice
सीयूसीईटी : सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति में प्रस्तावित बदलावों के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयू सीईटी यानी केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET) यानी  तैयारी कर ली है। इस संबंध में हाल ही में उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को एक पत्र भी भेजा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और उच्च शिक्षा नियामकों की योजना के अनुसार, डीयू, जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू समेत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय एक ही प्रवेश परीक्षा के दायरे में आ जाएंगे। छात्रों को दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षा देने के झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। 

विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक पत्र के अनुसार, केंद्र सरकार ने आगामी शैक्षणिक सत्र यानी 2022-23 से सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की योजनानुसार इसे 2021-2022 के सत्र में ही लागू किया जाना था, मगर कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इसे अगले शैक्षणिक सत्र के लिए टाल दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह जारी किया था पत्र

इसकी अनुपालना के लिए यूजीसी ने बीते सप्ताह में ही पत्र जारी किया है। सामान्य प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी एनटीए को दी जा सकती है। आने वाले समय में राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय भी इससे जुड़ सकते हैं।
- डॉ दर्शन पांडेय, मीडिया कॉर्डिनेटर, शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय

 


45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भेजे निर्देश

इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सहित सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए CUCET आयोजित करने की तैयारियों के लिए कहा है।

विज्ञापन

जल्द जारी होगी विस्तृत नियमावली

हालांकि, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अभी तक सीयू सीईटी के आयोजन संबंधी नियमों और प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में बनाई गई समिति जल्द ही विस्तृत नियमावली तैयार कर लेगी। वहीं, सीयूसीईटी को साल में दो बार आयोजित किया जा सकता है। इस संबंध में अभी विश्वविद्यालयों को भी अपनी अकादमिक परिषद और बोम की बैठकों में इस पर निर्णय करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed