फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET UPTET 2021 How much score is required to pass in the eligibility tests know here Safalta

CTET / UPTET 2021: इन पात्रता परीक्षाओं में कितना स्कोर करके हो सकते हैं पास, देखें यहां

Tue, 05 Oct 2021 02:40 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 02:40 PM IST
सार

CTET तथा UPTET के आयोजन के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। CTET 2021, 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच और UPTET, 28 नवंबर को आयोजित की जानी है।

विज्ञापन
CTET UPTET 2021 How much score is required to pass in the eligibility tests know here Safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश की दो सबसे बड़ी पात्रता परीक्षाओं, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। गौरतलब है कि CTET का आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाता है और UPTET का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा किया जाता है। CTET 2021 के लिए जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच होना है और इसके लिए अभ्यर्थी 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं, UPTET का आयोजन 28 नवंबर को होना है और इसके लिए नोटिफिकेशन 04 अक्तूबर को जारी किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 07 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी और इसके परिणाम 28 दिसंबर को जारी कर दिए जाएंगे। इन पात्रता परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं तथा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अगर आप भी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इन पात्रता परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कितना स्कोर करने पर आप हो सकेंगे सफल

CTET तथा UPTET दोनों परीक्षाओं में दो पेपर का आयोजन होता है। इनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तो वहीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को इनका पेपर 2 देना होता है। इन दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर्स में कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों परीक्षाओं के किसी भी पेपर में शामिल होने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कट ऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होता है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82.5 अंक लाना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET परीक्षा में पास होने के लिए किस केटेगरी में कितने अंक चाहिए

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed