CTET Exam 2021: अबकी बार ऑनलाइन होगी केन्द्रीय पात्रता परीक्षा, ध्यान रखनी होंगी ये पाँच सावधानियां
CTET Exam 2021: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक आवेदन विंडो खोल दी गई है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को काफी लंबे समय से इंतजार बना हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 का एग्जाम देना चाहते हैं, तो बता दें कि इस परीक्षा में बैठने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत 20 सितंबर, 2021 से की जा चुकी है। इस पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 रखी गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम अब ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा, जबकि इससे पहले यह परीक्षा पेपर-पेन मोड में आयोजित की जाती थी। इस पात्रता परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा CTET एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे।
|
विज्ञापन
|
का लाभ भी उठा सकते हैं। इस फ्री कोर्स से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
एग्जाम के समय ध्यान रखने योग्य बातें
- साल 2021 में आयोजित की गई केन्द्रीय पात्रता परीक्षा (CTET) अब ऑफलाइन न होकर कंप्यूटर बेस्ड सम्पन्न कराई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा देते समय कई तरह की सावधानियां बरतनी होंगी। ऐसा न करने पर सीटेट अभ्यर्थियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
- एग्जाम को शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एलॉट किए गए कंप्यूटर को लॉग-इन करना होगा। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर छात्रों का एग्जाम शुरू नहीं होगा।
- यह एग्जाम 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इसलिए परीक्षा प्रश्न पत्र हल करने से पहले होमस्क्रीन पर जाकर अपनी भाषा का चुनाव जरूर कर लें। इसके लिए छात्र कक्ष नियंत्रक की भी मदद ले सकते हैं।
- केन्द्रीय पात्रता परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में सपन्न कराई जा रही है। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से कंप्यूटर आधारित मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए। ताकि एग्जाम के समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
- अभ्यर्थी एग्जाम देते समय अपने कंप्यूटर की टाइम क्लॉक पर भी नजर बनाए रखें।
- परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों को हल कर लेने के बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई दे रही प्रश्नों की संख्या में ग्रीन टिक जरूर जांच लें। यदि किसी प्रश्न संख्या में रेड कलर का इन्डिकेशन नजर आ रहा है तो ऐसे में उस प्रश्न संख्या पर क्लिक कर उसका जबाब ठीक करना होगा।
- सभी सवालों के जवाब देने के बाद उम्मीदवार फाइनल सब्मिट बटन पर जरूर टिक करें। ऐसा करने से अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र अंतिम रूप से सब्मिट कर लिया जाएगा।
ऐसे करें फ्री में पक्की तैयारी
अगर आप भी सीटेट की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी अभ्यर्थी आज ही सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां इस एग्जाम की बेहतर तैयारी कराए जाने के लिए एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन किए गए फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक आदि उपलब्ध हैं।
कमेंट
कमेंट X