CTET 2023 Result: सीबीएसई डिजीलॉकर पर जारी करेगा परीक्षा की मार्कशीट, जानिए कैसे हासिल करनी है लॉगिन डिटेल
CTET 2023 Result Update: सीबीएसई ने कहा कि रविवार को हुई CTET परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे। CTET 2023 की मार्कशीट्स और पात्रता प्रमाण पत्र डिजीलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET 2023 Result Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को बताया कि हरित क्रांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता (Commitment) के कारण और उम्मीदवारों की सुविधा और लाभ के लिए, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2023) की मार्कशीट्स और पात्रता प्रमाण पत्र डिजीलॉकर के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
सभी अभ्यर्थियों के बनेंगे डिजीलॉकर खाते
डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म को वेबसाइट (digilocker.gov.in) और ऐप दोनों के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। यह एंड्रॉइड और आईफोन (iOS) दोनों डिवाइसों के लिए उपलब्ध है। सीबीएसई ने कहा कि रविवार को हुई सीटीईटी अगस्त परीक्षा में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए डिजीलॉकर खाते बनाए जाएंगे और उन्हें उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर लॉगिन विवरण के बारे में सूचित किया जाएगा।
मार्कशीट्स और प्रमाणपत्रों के लिए एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड
बोर्ड ने कहा है कि सुरक्षा उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए, सीबीएसई मार्कशीट्स और प्रमाणपत्रों पर एक एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड शामिल करेगा, जिसे इन दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए डिजिलॉकर ऐप में जाकर स्कैन किया जा सकता है। इसके बाद, बोर्ड परीक्षा वेबसाइट ctet.nic.in पर दोनों पेपरों की प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा।
80 फीसदी अभ्यर्थी हुए परीक्षा में शामिल
राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 20 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए कुल 15,01,719 उम्मीदवार पंजीकृत थे और पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए 14,02,184 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल आवेदित उम्मीदवारों में से करीब 80 फीसदी पंजीकृत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। उम्मीदवारों द्वारी दी गई रेटिंग के मुताबिक अगस्त संस्करण की परीक्षा का कठिनाई स्तर मध्यम था।
कमेंट
कमेंट X