CTET 2022: आवेदन करने के लिए रहें तैयार, जानें इसमें लागू होंगे कौन से खास नियम,कितनी होगी निगेटिव मार्किंग
CTET 2022 के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 का शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल CBSE नेकुछ समय पहले यह सूचना दी थी कि अगले CTET का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाएगा। हालांकि आयोग ने अभी तक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इसलिए अभ्यर्थी बेसब्री से CTET 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CTET 2022 के लिए सितंबर के आखिरमें या अक्टूबर महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन तथा इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Ebook - Download Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इस परीक्षा में लागू हो सकते हैं कौन से खास नियम :
CTET 2022 के लिए दिसंबर में होने वाली परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। दरअसल पिछली बार 16 दिसंबर 2021 से 21 जनवरी 2022 के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित की गईCTET 2021 में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। CTET 2021 के आयोजन से कुछ दिन पहले CBSE ने एक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि अलग अलग शिफ्ट्स में प्रश्नों का डिफिकल्टीलेवल अलग होने पर इस परीक्षा में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी अपनाई जा सकती है। इसके बाद 16 दिसंबर से 21 जनवरी के बीच आयोजित हुई परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की गई थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर इस बार भी यह परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में होती है तो इसमें भी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है।
क्या CTET में गलत प्रश्नों का जवाब देने पर कटेंगे मार्क्स :
CTET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि क्या ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में प्रश्नों का गलत उतर देने पर उनके मार्क्स कटेंगे। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल पिछले साल ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की गई CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी CTET में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। गौरतलब है कि CTET के प्रत्येक पेपर में 150 अंको के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवेग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
कमेंट
कमेंट X