CTET 2021 Registration: आज से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानिए कैसे करें अप्लाई
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी 2021 परीक्षा पंजीकरण फॉर्म आज – 20 सितंबर, 2021 को परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था द्वारा जारी किया जाएगा। CTET 2021 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट, CBT और लगभग 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा - सीटीईटी (CTET) के 15वें संस्करण का आयोजन दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में किया जा रहा है। सोमवार को सीबीएसई ने सीटीईटी (CTET) दिसंबर, 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए, विस्तृत सूचना पुस्तिका भी जारी कर दी है।
सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा सीबीटी मोड में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के तौर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के मध्य आयोजित की जाएगी। परीक्षा के विषय वार समय और तिथि की जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। CBSE की ओर से यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना बुलेटिन जिसमें परीक्षा, पाठ्यक्रम, योग्यता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा का शहर और महत्वपूर्ण तिथियां इत्यादि जानकारी ctet.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस समय-सीमा में करें आवेदन
सीटीईटी के आवेदक उम्मीदवारों को इंफॉर्मेशन बुलेटिन को विस्तार से पढ़ना चाहिए और दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार ही आवेदन जमा करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 20 सितंबर, 2021 से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि मंगलवार, 19 अक्तूबर 2021 तक है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करने के लिए 20 अक्तूबर, 2021 को दोपहर 3:30 बजे तक का मौका मिलेगा।
CBSE CTET 2021 आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पेपर 1 अथवा पेपर 2 के लिए ₹1000 तथा पेपर एक और पेपर दो दोनों के लिए 1200 रुपए की निर्धारित किया गया है। जबकि एससी/ एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क ₹500 और दोनों पेपर एक और पेपर 2 के लिए संयुक्त रूप से ₹600 देय होगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेजों और आवेदन कैसे करें, आगे पढ़ें।
CTET 2021 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- उम्मीदवारों को अपनी उच्चतम योग्यता का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।
- आधार कार्ड की स्कैन कॉपी।
- .jpg या .jpeg प्रारूप में स्कैन की गई तस्वीर।
- आपके हस्ताक्षर की स्कैन की गई तस्वीर।
- उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि आवेदन पत्र में कोई अन्य दस्तावेज मांगे जाते हैं, तो उन्हें भी अपलोड किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
CBSE CTET 2021 की आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर, नीचे की ओर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, अप्लाई फॉर सीटीईटी दिसंबर 2021, (डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें)।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और अपने रिकॉर्ड के लिए पंजीकरण संख्या/ आवेदन संख्या नोट करें।
- अब, उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज को अपलोड करना होगा।
- अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका CTET 2021 आवेदन पत्र जमा किया जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
परीक्षा दो पेपरों में विभाजित
CTET 2021 को दो पेपरों पेपर I और पेपर II में विभाजित किया जाएगा। कक्षा 01 से 06 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर-I के लिए उपस्थित होना होगा और शेष कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों को पेपर-II के लिए उपस्थित होना होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनके पास दोनों के लिए आवेदन करने का विकल्प भी है।
विस्तृत सूचना पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X