CTET 2021: अब आवेदक कर सकेंगे कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अभ्यास, सीबीएसई ने जारी की अधिसूचना
CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीटीईटी 2021 पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर है। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का विकल्प 20 अक्टूबर तक खुला रहेगा। परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने सीटीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर मॉक टेस्ट का लिंक और परीक्षा अभ्यास केंद्रों की सूची जारी की है।
इस साल सीटीईटी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। सीबीएसई ने सीटीईटी 2021 के लिए कुल 356 परीक्षा अभ्यास केंद्र बनाए हैं। सीबीएसई का कहना है कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा देने का अभ्यास नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें ऑनलाइन परीक्षा के दौरान विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सीबीएसई ने अभ्यास केंद्र बनाए हैं, जहां अभ्यर्थी मुफ्त में अभ्यास कर सकते हैं।
अभ्यास केंद्र की मदद से अभ्यर्थियों को करना होगा इन चीजों का अभ्यास
सीबीएसई ने कहा कि इन अभ्यास केंद्र की मदद से अभ्यर्थी लॉग इन करने के सिस्टम और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं। उन्हें विस्तृत निर्देश पढ़ने, प्रत्येक प्रश्न का प्रयास करने के लिए माउस या संख्यात्मक कीबोर्ड ऑन-स्क्रीन (वर्चुअल) का उपयोग करने, अगले प्रश्न पर स्क्रॉल करने, प्रश्नों के बीच नेविगेट करने, विकल्पों की समीक्षा करने व संपादित करने और उत्तर सबमिट करने का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा करने से परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों किसी भी प्रकार की कठनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जारी है आवेदन प्रक्रिया, जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क
सीबीएसई सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 15वें संस्करण का आयोजन करेगा। परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2021, रात 11:59 बजे है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क 20 अक्टूबर, दोपहर 3:30 बजे तक जमा कर सकते हैं। एक पेपर के लिए आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों को 1000 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये में बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये हैं।
कमेंट
कमेंट X